फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this 9 crores buffalo daily doing half an hour morning walk

9 करोड़ का यह भैसा रोज डेढ़ घंटे करता है मॉर्निंग वॉक, खुराक पर रोजाना खर्च होता है रु.2500

Mon, 20 Mar 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
 this 9 crores buffalo daily doing half an hour morning walk
फरीदाबाद के कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में आया भैसा युवराज। - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में चल रहे कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में 30 करोड़ का एक भैसा भी आया है जिसका नाम है युवराज। युवराज अपनी फिटनेस के लिए रोज डेढ़ घंटे मॉर्निंग वॉक करता है। रोजाना खुराक पर ढाई हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। 
विज्ञापन


कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में दूसरी बार आए 9 करोड़ के भैंसें युवराज के सामने नेताओं का आकर्षण भी फीका पड़ गया है। युवराज को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। कुरुक्षेत्र से आए युवराज के मालिक का दावा है कि युवराज की कीमत 30 करोड़ लगाई गई।
विज्ञापन


इसे देखने के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े थे। सूरजकुंड की वादियों में चल रहे तीन दिवसीय द्वितीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में प्रदेश के किसान अपने-अपने पशु लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार को जब दर्शकों को युवराज के आने की सूचना मिली तो बच्चों से लेकर पुरुष और महिलाएं उसे देखने चल पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए रखा इस भैसे का नाम युवराज

 this 9 crores buffalo daily doing half an hour morning walk
इस सम्मेलन में भैसा युवराज का बेटा सम्राट भी आया है।
दस साल का युवराज नौ बार देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शनियों में चैंपियन घोषित किया जा चुका हैं। मुर्राह नस्ल का युवराज ही नहीं युवराज की मां गंगा (भैंस) भी सबसे अलग है।

वह भी साढ़े 26 लीटर दूध देकर एक रिकॉर्ड बना चुकी है। कर्मवीर ने बताया एग्जीबिशन में युवराज के भाई भीम, बहन सरस्वती को भी लाया गया है। ये भी युवराज की तरह एक दिन हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। 
 

मुर्राह नस्ल के झोंटे का नाम युवराज मालिक कर्मवीर ऐसे ही नहीं रखा गया था। उन्होंने बताया कि 2007 में जब क्रिकेटर युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उसी दौरान इसका जन्म हुआ था। युवराज के इस कारनामे पर ही इस भैंसें का नाम युवराज रखा गया था।

ये है युवराज की खुराक
कर्मबीर ने बताया कि युवराज रोजाना 20 लीटर दूध चार किलोग्राम सेब, चार किलोग्राम दाना खाता है। वह किसी भी वीआईपी से कम नहीं है। उसकी सेहत के लिए उसे डेढ़ घंटे तक रोजाना सैर कराई जाती है। उसकी खुराक व देखरेख में रोजाना 2500 रुपए खर्च किए जाते हैं। उसका पिता योगराज भी कई बार राष्ट्रीय चैंपियन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed