फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   third temple of ma raj rajeshwari build in faridabad others are in madhya pradesh and haridwar

हरिद्वार और मध्यप्रदेश के बाद फरीदाबाद में बना देश का तीसरा मां राज राजेश्वरी मंदिर

Mon, 27 Mar 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
third temple of ma raj rajeshwari build in faridabad others are in madhya pradesh and haridwar
ma raj rajeshwari temple - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के स्प्रिंग फिल्ड कॉलोनी में मां राज राजेश्वरी नाम से भारत का तीसरा मंदिर बनने जा रहा है। इसके लिए रविवार को भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरूआत हो गई है। मंदिर को एक वर्ष में बनाया जाना है।

विज्ञापन


अब तक मां राज राजेश्वरी का यह मंदिर उत्तराखंड के  हरिद्धार एवं मध्यप्रदेश में बना हुआ है। इस मंदिर का नाम कृपाधाम है, वर्ष 2007 से यहां पर मंदिर बनाने जाने पर विचार शुरू हो गया था। स्प्रिंग फिल्ड कॉलोनी में बनने वाले कृपाधाम में ध्यान, आत्मचिंतन, सत्संग के साथ धर्म की रसधारा बहती नजर आएगी। मंदिर आत्मचिंतन परिवार के तत्वाधान में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जूना अखाडे के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान मौैके पर मौजूद  श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बद्रीनाथ धाम एवं बद्रिका आश्रम के महामंडलेश्वर राज राजेश्वरानंद ने मंदिर के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर राज राजेश्वरानंद ने बताया कि वर्ष 2007 में कुछ समय के लिए यहां पर रुके थे। यहां पर पहले से एक मकान मंदिर था। जिसका पुर्ननिर्माण  किया जा रहा है। अब यहां पर कृपाधाम मंदिर बनने से संपूर्ण भारत से दर्शन के लिए लोगों का आना शुरू हो जाएगा। इस मंदिर की विशेष महत्ता यह है कि यहां पर पूजा पाठ के साथ दस महाविद्या का ज्ञान दिया जाएगा।


इस कृपाधाम के जरिये गरीब बच्चों को शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। वहीं बच्चों को धर्म मार्ग से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम के बाल योगेश्वर दास, महाकाल उज्जैन से दिलीप गुरुजी महाराज एवं सालासर धाम के पुजारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed