{"_id":"56e02f414f1c1be73e8b456d","slug":"third-season-will-be-exciting-again-truck-racing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे सीजन में फिर रोमांचक होगी ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे सीजन में फिर रोमांचक होगी ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 09 Mar 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रक रेसिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर 20 मार्च को टाटा टी-1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप होगी। तीसरा सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक होगा, जिसमें भारतीय ट्रक ड्राइवर भी पेशेवर अंदाज में हुनर दिखाएंगे। मोटर स्पोर्ट्स की 43 नई आधुनिक तकनीक के साथ हल्के वजन वाले ट्रक 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते नजर आएंगे।
विज्ञापन
रेस को और दिलचस्प बनाने के लिए ट्रकों को टेक्नोलॉजी के लिहाज से नए बदलाव में ढाला गया है। गुरुत्वाकर्षण के केंद्र को 100 एमएम तक कम कर दिया गया है, जिससे तेज रफ्तार पर अधिक स्थिरता मिलेगी। सस्पेंशन हल्के कर टर्न पर स्पीड बनाए रखने के लिए शॉक एब्जॉर्वर आधुनिक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जेट नॉजिल वाले ब्रेक कूलिंग सिस्टम के साथ वजन हल्का करने के लिए एल्यूमिनियम वाटर-फ्यूल टैंक लगाए गए हैं। पिछले सीजन में 50 हजार दर्शकों ने इस रेस का लुत्फ उठाया था, इस बार संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। रेस में भारतीय ट्रक ड्राइवर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सके लिए 550 चालकों ने आवेदन किया था, जिनमें से 17 चुने गए हैं। इनमें से 12 फाइनलिस्ट बीआईसी पर रेस करेंगे। टाटा मोटर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर रामाकृष्णन के मुताबिक इंडिया टू द वर्ल्ड थीम पर रेस के तीसरे सीजन का आयोजन किया जाएगा।
ये छह टीमें हो रही हैं शामिल
- कैस्ट्रॉल वेक्टॉन (पिछले साल के विजेता)
- कॅमिन्स
- टाटा टेक्नोलॉजी मोटर स्पोर्ट्स
- टाटा मोटर्स फाइनेंस
- डीलर्स वारियर्स
- डीलर्स डेयरडेविल्स