फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   third political party entered in delhi

दिल्ली की सिख राजनीति में नए राजनीतिक दल ने रखा कदम

Wed, 11 Nov 2015 10:49 AM IST
Updated Wed, 11 Nov 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
third political party entered in delhi

दिल्ली की सिख राजनीति में अब तीसरा दल भी शामिल हो गया है। बादल और सरना गुट को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़े सिख नेता पंथक सेवा दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट गए है।

विज्ञापन


मंगलवार को इसकी विधिवत घोषणा भी दिल्ली के चेम्सफोर्ड क्लब में की गई। पंथक सेवा दल में शिरोमणी अकाली दल यूके अपनी टीम के साथ शामिल भी हुआ।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) पर पहले सरना गुट का कब्जा था, 2013 के चुनाव में बादल गुट ने डीएमसजीपीसी पर कब्जा जमा लिया। सरना गुट को कांग्रेस का समर्थन हासिल था तो बादल गुट को भाजपा का।
विज्ञापन


अब आम आदमी पार्टी के समर्थन ने पंथक सेवा दल सिख राजनीति में कूद पड़ा है। अकाली के पुराने नेता कुलदीप सिंह करोलबाग को इसमें शामिल किया गया है।

इसके साथ ही जसजीत  सिंह यूके को चेयरमैन का पद दिया गया है। इन नेताओं के सहारे पंथक सेवा दल को अपना जनाधार बढ़ाने में आसानी होगी।

युवाओं को दिलाएगा रोजगार

third political party entered in delhi

पंथक दल ने कनवीनर सरबजीत सिंह ग्रोवर ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि जल्द ही गुरमत प्रचार इकाई, शिक्षा इकाई, रोजगार इकाई, स्वास्थ्य इकाई के साथ ही राजनीतिक इकाई का भी गठन किया जाएगा।

जसजीत सिंह यूके ने कहा कि पंदक दल भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाएगा। शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करेगा। पंथक का मुख्य उद्देश्य गुरु के गोलक के पैसे का दुरुपयोग रोकना होगा।

सभी सिख बच्चों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सेवा पंथक दल उपलब्ध कराएगा। पंथक दल के सूत्रों का कहना है कि इसी के आधार पर अगामी डीएसजीपीसी के चुनाव में यह दल उतरेगा।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सिखों का समर्थन प्राप्त था। विधानसभा में आप के चार सिख विधायक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed