फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thieves who came by car stole about 70 bricks  in Delhi

अजब चोरी की गजब कहानी: दिल्ली में लाखों की गाड़ी में आए चोर, चुरा कर ले गए करीब 70 ईंटें

Fri, 20 Oct 2023 07:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Oct 2023 07:53 PM IST
सार

दिल्ली में बहादुरगढ़ के बालोर रोड पर एक घर के बाहर रखी करीब 70 ईंट गाड़ी की डिग्गी में भरकर चुरा ले गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना में मकान मालिक की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Thieves who came by car stole about 70 bricks  in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां चोरों ने बहादुरगढ़ के बालोर रोड पर एक घर के बाहर रखी करीब 70 ईंट गाड़ी की डिग्गी में भरकर चुरा ले गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरों की इस घटना से आसपास के लोग भी हैरान हैं। शहर में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सेक्टर-6 में एक मकान के बाहर रखे गमलों को रात के समय स्कार्पियो सवार चोर उठाकर ले गए थे। किसी भी घटना में मकान मालिक की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन


बालोर रोड निवासी महिला भतेरी देवी ने बताया कि उन्होंने अपने मकान की छत की चाहरदीवारी करने के लिए कुछ ईंट मंगवाकर घर के बाहर रखी थी। शुक्रवार की सुबह के समय जब वह सोकर उठी तो वहां से ईंट गायब थी। यह देखकर वह भी हैरान रह गईं। उन्होंने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पता चला कि रात 12 बजकर 58 मिनट पर एक कार आकर रुकी और उसमें युवक उतरा। गाड़ी की डिग्गी खोली और उसमें ईंटें रखकर चला गया। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि इस घटना से केवल वह ही नहीं, बल्कि आसपास के लोग भी काफी हैरान हैं। लोग समझ नहीं पा रहे कि लाखों की गाड़ी में आने वाले चोर 500-700 रुपये की कुछ ईंटें चोरी कर रहे हैं। महिला ने बताया कि गाड़ी का नंबर भी कमरे में कैद हुआ है। उन्होंने उक्त गाड़ी के नंबर को लेकर कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। महिला का कहना है कि इस घटना को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। महिला ने बताया कि चोर जिस कार में आए थे वह सफेद रंग की थी और उस पार काली फिल्म चढ़ी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि आजकल लोग अजब-गजब के कारनामे करने लगे हैं। कुछ समय पहले शहर के सेक्टर-6 में स्थित एक घर के बाहर से स्कार्पियो सवार चोर रात के समय घर के बाहर रखे गमले भी उठा कर ले गए थे। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। दोनों घटनाएं शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों घटनाओं में से किसी में भी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed