{"_id":"58874eb34f1c1bc37ecf4d1e","slug":"thieves-arrested-stealing-parts-frommobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के उपकरण चुराने वाले धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर के उपकरण चुराने वाले धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन कंपनियों के टावर से महंगे उपकरण चुराने की साजिश रच रहे धवल सिंह निवासी चांदबाग दिल्ली और विवेक पांडेय निवासी दयालपुर दिल्ली को मुखबिर की सूचना पर दुर्गा बिल्डर पल्ला के पास से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों ने सराय ख्वाजा क्षेत्र के तीन मोबाइल टावरों से रिमोट रेडियो यूनिट (आरआरयू) चोरी करना कुबूल किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए 25 आरआरयू बरामद कर लिए। धवल सिंह ने बताया कि वह पहले मोबाइल टावरों का मेंटीनेंस करने वाले सीएम इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी में टेक्नीशियन था।
विज्ञापन
वहां चोरी के आरोप में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। मोबाइल टावरों की पूरी तकनीकी जानकारी होने की वजह से वह चोरी करने लगा। पहले एक दो आरआरयू चोरी किए और उनका तांबा निकाल कर कबाड़ियों को बेच दिया।
विज्ञापन
लालच बढ़ने पर लंबा हाथ मारने की साजिश रची। इसके लिए कार या बड़ा वाहन चाहिए था। उसने ओला कैब के चालक विवेक पांडेय से दोस्ती की और एक ही रात में ज्यादा कमाई का लालच दिया। विवेक पांडेय ने खुद की कार ओला में लगा रखी थी।
धवल सिंह कॉल करके विवेक को बुला लेता और दोनों रात में चोरी को निकल पड़ते। सोमवार देर शाम दोनों मोबाइल टावर को निशाना बनाने की फिराक में थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
बीपीटीपी क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मोबाइल टावरों से चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है, आरोपियों की निशानदेही पर 25 आरआरयू भी बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया।