फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief who stole savings kept for daughter's surgery arrested within six hours

Delhi NCR News: बेटी के ऑपरेशन के लिए रखी जमा-पूंजी चुराने वाला चोर छह घंटे में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
12.5 लाख के गहने बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले के केशवपुरम इलाके में छह साल की बच्ची की स्पाइन ऑपरेशन पर होने वाले खर्च के लिए रखे 12.5 लाख रुपये के गहने चोर ने चुरा लिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और महज छह घंटे में चोर को गिरफ्तार कर सारे गहने बरामद कर लिए।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 22 जुलाई को केशवपुरम थाना पुलिस को गणेशपुरा में चोरी की सूचना मिली। पीड़िता लक्ष्मी ने बताया कि बदमाश खिड़की तोड़कर 12.5 लाख के सोने-चांदी के गहने चुरा ले गया, जो उनकी छह साल की बेटी के एम्स में स्पाइन ऑपरेशन के खर्च के लिए रखे थे। चोरी के बाद परिवार काफी उदास था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव मलिक ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की मदद से वजीरपुर जेजे कॉलोनी निवासी अभिषेक उर्फ राजे (25) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मंगलसूत्र, सोने के कंगन, चेन, अंगूठियां, झुमके, चांदी की पायल व बिछिया समेत सभी आभूषण बरामद कर लिए गए। आरोपी पर पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं। गहने वापस मिलने पर परिवार ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से उनकी बेटी का इलाज बिना बाधा जारी रह सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed