फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief flew away with 4 lakh fifty thousand in wedding ceremony from bride father

नोटबंदी के बाद चोर ने रुलाया, शादी समारोह में दुल्हन के पिता से उड़ाए 4.50 लाख रुपये

Tue, 13 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
thief flew away with 4 lakh fifty thousand in wedding ceremony from bride father

नोटबंदी के कारण रुपयों को लेकर आम आदमी खूब परेशान है। ऐसे में पहाडग़ंज इलाके में एक शादी समारोह में दुल्हन के पिता से बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये के नए नोट उड़ा लिये। जैसे ही पीड़ित नागेंद्र प्रसाद सिंह (60) को चोरी का पता चला, उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


जैसे-तैसे कर उन्होंने बेटी की शादी के लिए नए नोटों का इंतजाम किया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शादी की वीडियो देखी गई तो उसने में एक लड़का रुपयों से भरा बैग ले जाते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन


पहाडग़ंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लडक़े की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर लडक़े की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

शनिवार रात को इनकी बेटी की शादी थी

thief flew away with 4 lakh fifty thousand in wedding ceremony from bride father
चोरी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक नागेंद्र प्रसाद सिंह परिवार के साथ ईस्ट ऑफ कैलाश में रहते हैं। वह सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हैं। शनिवार रात को इनकी बेटी की शादी थी। इसका इंतजाम पहाडग़ंज स्थित रेलवे ऑफिसर क्लब में किया गया था।

नोटबंदी के दौरान नागेंद्र ने शादी के लिए जैसे-तैसे नए नोटों का इंतजाम किया था। शादी समारोह के दौरान नागेंद्र ने दो हजार की दो गड्डियां (चार लाख) व बाकी पचास हजार के सौ, पचास, बीस और दस की गड्डियां एक बैग में रखी हुई थी। इस बीच मेहमान नवाजी के चक्कर में किसी ने उनका रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया।

नागेंद्र को जब अपने बैग का ख्याल आया तब तक देर हो चुकी थी। बैग की तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। समारोह के दौरान बन रही वीडियो को खंगाला गया तो पता चला कि एक लड़का बैग ले जाता हुए दिखाई दिया।

पूछताछ करने पर पता चला कि न तो नागेंद्र की ओर उसे बुलाया गया था और न ही लड़का पक्ष ने आरोपी लडक़े को बुलाया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोरी के इरादे से ही आरोपी लड़का शादी समारोह में दाखिल हुआ था। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed