फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief attempt to theft in yadav singh bunglow, after noise they ran away in noida

काले धन के कुबेर यादव सिंह की कोठी में चोरी की कोशिश, शोर होने पर सामान छोड़कर भागे चोर

Mon, 16 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 16 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
thief attempt to theft in yadav singh bunglow, after noise they ran away in noida
yadav singh bunglow - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई की ओर से सेक्टर-51 स्थित यादव सिंह की सील की गई कोठी में रविवार तड़के चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। चोरी के समय कोठी में शोर हुआ, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। पड़ोसियों को दो चोर दिखाई दिए तो शोर मचा दिया। चोर सामान छोड़कर भाग खडे़ हुए। सेक्टर के सुरक्षा गार्ड ने थाना सेक्टर-49 में तहरीर दी है।

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण में टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह की सेक्टर-51 स्थित कोठी को सीबीआई ने सील कर दिया था। इस समय कोठी में ताला लगा हुआ है। रविवार तड़के करीब 4 बजे 2 चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। आसपास के लोगों ने घर में घुसा देखा, तो शोर मचा दिया। चोर शोर सुनकर वहां से भागने लगे। लोगों ने पीछा किया, तो चोरी किया गया सामान फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर सेक्टर का सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से मिले चोरी के सामान को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि चोर पांच टोटियां और लाउडस्पीकर चुराकर भाग रहे थे। गार्ड की तहरीर पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और इन दिनों जेल में है।


लूटपाट के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में सराफ को लूटने के मामले में रविवार को पुलिस ने कई स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिनमें कुछ साक्ष्य मिले हैं और बाइक के नंबर की जांच कराई जा रही है कि वह सही है या गलत। उधर, पुलिस का कहना है कि  सराफ नकदी शाम को घर लेकर नहीं आता था। शनिवार देर रात बदमाशों ने सीलमपुर के सराफ अमित कुमार को दलित प्रेरणा स्थल के पास लूट लिया था। बदमाश बैग लूटकर ले गए थे, जिसमें लंच बॉक्स और दुकान की चाबियां थीं, मगर इसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed