फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thick layer of smog blankets in Delhi, Air Quality Index in Hazardous category

आज से दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, डॉक्टरों ने कहा- यहां सांस लेना यानि मौत को बुलाना

Mon, 05 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Thick layer of smog blankets in Delhi, Air Quality Index in Hazardous category
सोमवार सुबह राजपथ पर धुंध की चादर - फोटो : ANI

विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर नीचे गिरकर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। पड़ोसी राज्यों में भारी मात्रा में पराली जलाने से दिल्ली की आबोहवा बुरी तरह बिगड़ गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। धूलकणों में भी इजाफा हुआ है।सफर के आंकड़ों के अनुसार साल में पहली बार सूचकांक 500 के पार पहुंच गया है। सोमवार को दिल्ली के शाहदरा में 757, मंदिर मार्ग पर वायु गुणवत्ता 707, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के पास 676, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास 681, पंजाबी बाग में 611, आनंद विहार में 752, पूसा रोड पर 748 के स्तर पर पहुंच गया है। यह हवा का बेहद खतरनाक स्तर है।


गौरतलब है कि सूचकांक शून्य से 50 तक होने पर हवा को ‘अच्छा’, 51 से 100 होने पर ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 से ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

विज्ञापन


सोमवार को पीएम 2.5 (हवा में 2.5 माइक्रोमीटर से भी कम मोटाई वाले कणों की मौजूदगी) का स्तर 268 दर्ज किया गया जबकि पीएम10 (हवा में 10 माइक्रोमीटर से भी कम मोटाई वाले कणों की मौजूदगी) का स्तर 391 दर्ज किया गया। मौसम संबंधी कारणों और दिल्ली में अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों से हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार होने के एक दिन बाद ही दिल्ली की आबोहवा दमघोटू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रदूषण से निपटने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं जिसमें निर्माण गतिविधियां रोकने और यातायात का नियमन करना शामिल है। खुदाई समेत सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक है। दिल्ली तथा एनसीआर के अन्य जिलों में सिविल निर्माण गतिविधियां रोक दी गई हैं।


 


विश्व स्वास्थ्य संगठन की अक्तूबर की रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कहा है कि प्रदूषित हवा में सांस लेना उनके लिए 'मौत की सजा' के बराबर है जो फेफड़ों या अन्य सांस की बीमारियों से ग्रसित हैं। इसी तरह की बात सर गंगा राम अस्पताल के सर्जन श्रीनिवास के गोपीनाथ ने कहा कि, उन्होंने हाल ही में एक सर्जरी के दौरान उन्होंने 29 वर्षीय युवक का फेफड़ा निकाल दिया है और उसके लिए दिल्ली की हवा 'मौत की सजा' के बराबर है।

हवा के इस खतरनाक स्तर पर होने से दिल्लीवासी रोज 30-35 सिगरेट के बराबर धुआं अपने अंदर ले रहे हैं।

शाहदरा में वायु गुणवत्ता 757- 34 सिगरेट के बराबर
आनंद विहार में 752- 34 सिगरेट के बराबर
पूसा रोड पर 748- 34 सिगरेट के बराबर
मंदिर मार्ग पर 707- 32 सिगरेट के बराबर
ध्यानचंद स्टेडियम के पास 676- 31 सिगरेट के बराबर
नेहरू स्टेडियम के पास 681- 31 सिगरेट के बराबर
पंजाबी बाग में 611- 28 सिगरेट के बराबर

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए चलाया जा रहा 'क्लीन एयर कैंपेन'

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 28 से 30 के बीच बने रहने की संभावना है, लेकिन न्यूनतम तापमान का ग्राफ रात में 13 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है। 

वहीं, मंगलवार को इसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इसके साथ ही गुरुवार और शुक्रवार को भी यहां का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

शहर में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित 52 टीमों ने क्लीन एयर कैंपेन के तहत लाखों रुपये का जुर्माना किया। यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर में रविवार को की गई। 

1-10 नवंबर तक चलाए जा रहे क्लीन एयर कैंपेन के तहत रविवार को टीम ने प्रदूषण से संबंधित मिलीं 368 शिकायतों पर फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और दिल्ली में कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों पर 83.55 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं, निर्माण कार्य से संबंधित 119 शिकायतें मिलीं। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम, वाहनों से प्रदूषण, कचरा जलाने, औद्योगिक इकाईयों से प्रदूषण, धूलकण, लैंडफिल साइट पर आग से प्रदूषण की शिकायतें भी मिलीं हैं। 

वाहनों की सघन तलाशी 
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने 10 नवंबर तक कबाड़ वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगी। हालांकि प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को इस दौरान जाम नहीं लगने देने की हिदायत दे रखी है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को सूचकांक 370 जबकि शनिवार को 336 के स्तर पर रहा। रविवार को राजधानी में पीएम (2.5) 106 जबकि पीएम (10) 198 रिकॉर्ड किया गया।  

निर्माण और खुदाई पर प्रतिबंध, हॉट मिक्स प्लांट बंद  
वायु गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर को देखते हुए संबंधित प्राधिकरणों को निर्माण कार्य रोकने सहित ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार के लिए कदम उठाए गए। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सभी निर्माण और खुदाई पर प्रतिबंध के साथ साथ स्टोन क्रेशर और हॉट मिक्स प्लांट बंद करा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed