फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These last 48 hours, after which the rain will continue

ये हैं आखिरी 48 घंटे, जिसके बाद होगी झमाझम बारिश

Wed, 24 Jun 2015 09:17 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
These last 48 hours, after which the rain will continue

दक्षिण पश्चिम मानसून एक्सप्रेस इस बार तेज गति से दौड़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 48 घंटे में मानसून पूरे देश में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग पहले मानसून के लेट होने की संभावना जता रहा था, लेकिन इस बार निर्धारित तारीख से करीब 19 दिन पहले ही देशभर में छा जाएगा। वहीं, बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सक्रिय हिस्सों में 1 जून से 24 जून तक औसत से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड को कवर करते हुए मानसून हरियाणा और दिल्ली एनसीआर की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि मानसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठकर पूरे देश में अलग-अलग शहरों से होते हुए आपस में मिलता है जिससे बारिश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब तक पहुंचा

These last 48 hours, after which the rain will continue

अरब सागर से उठने वाला मानसून गुजरात, आधा मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा कवर करते हुए दिल्ली-एनसीआर आता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मानसून उत्तर पूर्व भारत उड़ीसा, बंगाल, बिहार छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश कवर करते हुए कभी-कभी ही दिल्ली एनसीआर पहुंचता है और अरब सागर के मानसून से मिल जाता है।


इस बार अरब सागर से उठा मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो रहा है। इसका कारण अरब सागर में बनने वाला हवा का कम दबाव का क्षेत्र है, जो गुजरात पहुंचकर मानसून को गति दे रहा है।

उन्होंने बताया कि बीते समय में भी अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना था। इसके अलावा पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बनी ट्रफ गुजरात तक जा रही है। यह दक्षिण पश्चिम मानसून को और एक्टिव कर रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पूर्वी हवाएं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed