फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These intimate questions with girls videos go viral?

लड़कियों के अंतरंग सवालों के चलते वायरल हुआ ये वीडियो?

Tue, 24 Mar 2015 01:47 PM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
These intimate questions with girls videos go viral?

लड़कियों की सेक्सुअल फ्रीडम को लेकर सालों से बहस चली आ रही है लेकिन अचानक यू ट्यूब पर लड़कियों के मैस्टरबेशन पर आए वीडियो ने इस मामले में कई सवालों के साथ एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन


कुछ अनजान लड़के दिल्ली की सड़कों पर जाते हैं और कुछ दिल्ली की लड़कियों से सवाल पूछते हैं कि क्या आप मैस्टरवेशन करती हैं। कब और कैसे आपने पहली बार मैस्टरवेशन किया? क्या आप कभी मैस्टरवेशन करते हुए पकड़ी गई हैं?
विज्ञापन


पहली बार जब आपने मैस्टरवेशन किया तो आपका कैसा एक्सपीरियंस था। इन सवालों के जवाब जब एक नहीं बल्कि छह लड़कियां बड़े ही विंदास अंदाज में देती हैं तो बात और हैरान करने वाली हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

हफ्ते भर में 20 लाख व्यूज चौंकाने वाला है वीडियो

These intimate questions with girls videos go viral?

यू-ट्यूब पर इस तरह के एक वीडियो को सर्च कीजिए तो एक लम्बी लिस्ट आपको मिल जाएगी, कि लड़की जब अचानक सड़क पर जाकर पेशाब करने लगी या फिर कुछ और। ये अकेला वीडियो नहीं बल्कि एक से एक चौंकाने वाले वीडियो और उनके व्यूज और कमेन्ट आपको देखने और पढ़ने को मिलेंगे।


जिस वीडियो की आज हम बात कर रहे हैं उस वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर ट्विटर, फेसबुक, यू ट्यूब सभी पर धूम मचा रखी है। यू ट्यूब पर इसके व्यूज की बात करें तो खुद एक चौंकाने वाला सच सामने आता है।

17 मार्च 2015 को पब्लिश होने के बाद महज एक हफ्ते भर 20 लाख व्यूज की वजह से ये वीडियो हर कहीं चर्चा की वजह बन गया है।

ये कैसी सेक्सुअल फ्रीडम जो आई सवालों के घेरे में?

These intimate questions with girls videos go viral?

निशिथ टीवी जो कि इस वीडियो को बनाने वाले हैं ने लिखा है कि वो इस तरह के वीडियो को बनाकर महिलाओं की सेक्सुअल फ्रीडम की बात करते हैं।

हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं कि उन्हें भी अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है, लेकिन क्या हमारे यहां ये कल्पना की जा सकती है कि कोई लड़की इस तरह के निजी सवालों पर अनजान लड़कों से इतने बिंदास तरीके से अपनी बात रख पाए।

जिस मेस्टरवेशन को लेकर जिस खुलेपन की वीडियो में बात की गई है, उसपर जरा एक बार फिर वीडियो देखिए और सोचिए क्या वाकई में ऐसा संभव है। एक लड़का भी मैस्टरवेशन जैसी बात पर अपने दोस्त को बताने से कतराता है ऐसे में यहां इस तरह के वीडियो को सारी लड़कियों की प्रतिनिधि बनाकर उनकी सेक्सुअल फ्रीडम का हवाला कैसे दिया जा सकता है।

वायरल के लिए सेक्स और लड़की शब्दों का होता है इस्तेमाल

These intimate questions with girls videos go viral?

फर्स्ट पोस्ट ने इस तरह की वीडियो बनाने और हिट कराने के पीछे की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वेबसाइट लिखता है कि वीडियो बनाने वाले ये बखूबी जानते हैं कि किस तरह से वीडियो को बनाकर हिट या वायरल कराया जा सकता है।

कौन से ऐसे टैग्स हैं जिनको देते ही वीडियोज वायरल हो जाते हैं। 'लड़की' (Girl) और 'मैस्टरवेशन' (Masturbation) इन दोनों शब्दों को टारगेट करके ये वीडियो बनाया गया है। इन्हें पता है कि लड़की और सेक्स दो ऐसे शब्द हैं जिनसे वीडियो को वायरल किया जा सकता है।

तकनीकी भाषा में कहें तो इन्टरनेशनल यूआरएल (URL) के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर खुद को हिट कराने की परंपरा सी चल पड़ी है।

क्या सेक्स और लड़की शब्द परोस रहा है यू ट्यूब?

These intimate questions with girls videos go viral?

कभी यू ट्यूब पर इस तरह के शब्द डालकर सर्च कीजिएगा असलियत खुद बा खुद सामने आ जाएगी। आखिर यू ट्यूब जो कि एक वीडियो सर्च इंजन है इस तरह के कंटेन्ट को बढ़ावा क्यों दे रहा है ये भी सवालों के घेरे में है।

यू ट्यूब पर सवाल उठाते हुए वेबसाइट ने कहा है कि इनकी नियत पर शक होता है। आखिर इस तरह के कंटेन्ट को ये वीडियो सर्च इंजन क्यों बढ़ावा दे रहा है। लड़की(girl) शब्द डालते ही एक लम्बी लिस्ट मिल जाएगी जिसमें लड़कियों और सेक्स से संबंधित वीडियोज दिखाई देंगे।

और ये सब चल रहा है वो भी लड़कियों की सेक्सुअल फ्रीडम और बिंदास अंदाज की ढाल बनाकर। तस्वीर हैरान करने वाली है, लेकिन सच्चाई यही है।

क्या मैस्टरवेशन पर सिर्फ मर्दों का अधिकार है?

These intimate questions with girls videos go viral?

कोई कैसे इस तरह की बात कर सकता है। फर्स्ट फोस्ट इस मामले में वीडियो बनाने वालों पर ही सवाल करते हुए कहते हैं कि क्या हम वास्तव में इस तरह की रूढियों को तोड़ना चाहते हैं।

या फिर हम ये दिखाना चाहते हैं कि ये वर्जित काम है। इसकी चर्चा होनी चाहिए। क्या हम इन सारी चीजों के बारे में पढ़ना चाहते हैं अपने दोस्तों से चर्चा करना चाहते हैं।

या फिर वीडियो में दिखाई जा रही है लड़कियों को लाखों गालियों का शिकार बनाना चाहते हैं। या फिर हमें सेक्स पर बात करना पसंद है। या फिर हमें इस बात का गुमान है कि मैस्टवेशन पर सिर्फ मर्दों का अधिकार है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed