फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be double corona investigation in the red zone with more infected people

अधिक संक्रमितों वाले रेड जोन में होगी दोगुनी कोरोना जांच, आदेश जारी

Wed, 30 Sep 2020 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
There will be double corona investigation in the red zone with more infected people
corona check - फोटो : PTI

राजधानी में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं। हालांकि, कुछ कंटेनमेंट जोन में अभी भी नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन रेड जोन से संबंधित सभी जिला प्रशासन को इलाकों में दोगुनी जांच करने को कहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, मरीजों के हिसाब से कंटेनमेंट जोन की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। संक्रमण पर और बेहतर तरीके से लगाम लगाने के लिए रोज औसतन 40 नए रेड जोन बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


देखा गया है कि इनमें से कुछ रेड जोन में अभी भी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में इन इलाकों में दोगुनी जांच करने का आदेश जारी किया गया है, ताकि यहां रहने वाले हर व्यक्ति का टेस्ट हो सके और उसे समय पर आइसोलेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में 1700 कंटेनमेंट जोन बने
संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कंटेनमेंट जोन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। एक महीने में 1700 रेड जोन बन गए हैं। सबसे अधिक रेड जोन दक्षिणी पश्चिमी जिले में हैं, तो सबसे कम उत्तर-पूर्वी जिले में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed