फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was this woman panchayat Love Addict allowed to live with boyfriend

वैलेंनटाइन डे: शादीशुदा महिला की मोहब्बत जीती, पति नहीं प्रेमी संग रहेगी

Fri, 10 Feb 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(जेवर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(जेवर) Updated Fri, 10 Feb 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
There was this woman panchayat Love Addict allowed to live with boyfriend
प्रतीकात्मक च‌‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

वेलेंनटाइन डे से पहले ही शादीशुदा महिला ने मोहब्बत की जंग जीत ली। पंचायत ने भी उसे पत‌ि की बजाय प्रेमी संग रहने की इजाजत दे दी।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के थोरा चौकी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से एक शादीशुदा महिला की जिद से परेशान पुलिस ने कोतवाली में प्रेमिका के परिजन और सम्मानित लोगों की पंचायत कराई। पंचायत ने पति से तलाक दिलाकर महिला को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी जेवर कोतवाली के थोरा चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से उसका पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह ससुराल वालों पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। बताया गया है कि युवती मौका मिलते ही 100 नंबर पर कॉल कर ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाती थी और जान को खतरा बताकर पुलिस से जल्द मदद की गुहार लगाती थी।

भाई और पति दोनों में से किसी के भी साथ जाने से इनकार कर दिया

There was this woman panchayat Love Addict allowed to live with boyfriend

कई बार पुलिस वैन मौके पर पहुंची और मामले को भांपने के बाद कई बार युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया था। बृहस्पतिवार को युवती ने मायके से अपने भाई को बुला लिया और उसके साथ कोतवाली पहुंच गई।

कोतवाली में पूछे जाने पर युवती ने भाई और पति दोनों में से किसी के भी साथ जाने से इनकार कर दिया। गांव के कई लोगों ने कोतवाली पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

इसके बाद पंचायत ने युवती को पति से तलाक दिलाने और प्रेमी के साथ जाने के फैसले को मान लिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे प्रेमी के पिता ने प्रेमी जोड़े को घर मे घुसने नहीं देने का फरमान सुना दिया। काफी जद्दोजहद के बाद आखिर प्रेमी जोड़े ने एक साथ रहने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed