फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There are 18 incidents of snooping in the capital every day

राजधानी में हर दिन होती हैं झपटमारी की 18 घटनाएं, कम ही सुलझते हैं मामले

Thu, 28 Nov 2019 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
There are 18 incidents of snooping in the capital every day
phone snatching
दिल्ली पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी राजधानी में झपटमारी और लूटपाट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों को ही मानें तो राजधानी में रोजाना 18 लोगों से झपटमारी होती है, इसके अलावा छह लोगों को हथियार दिखाकर लूट लिया जाता है। यह तो वह आंकड़ा है जो दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किया गया है जबकि हकीकत इससे परे है। लूटपाट और झपटमारी के ज्यादातर मामले अनसुलझे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वर्ष 2019 के एक जनवरी से 15 नवंबर के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो बदमाशों ने 5511 लोगों से झपटमारी को अंजाम दिया। इसी समय अवधि के दौरान लूटपाट की वारदातों को देखा जाए तो बदमाशों ने 1751 लोगों को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन


झपटमारी और लूटपाट का सिलसिला लगातार जारी है। कमाल की बात यह है कि झपटमारी और लूटपाट के मामले पुलिस कम ही सुलझा पाती है। इन सब के अलावा यदि किसी से वारदात हो भी जाती है या तो उसे कोर्ट कचहरी का डर दिखाकर टरका दिया जाता है या फिर उसे चोरी की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी ट्रेन में बदमाश लूट ले गए महिला का बैग
मंगलवार को बदमाश ने सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास चलती शताब्दी ट्रेन में महिला का पर्स लूट लिया। महिला अपनी बेटी के साथ अजमेर से दिल्ली लौट रही थी। इस बीच सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से में ट्रेन धीमी हो गई।

इसी दौरान बदमाश ट्रेन में चढ़ा और महिला का पर्स लूटकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सराय रोहिल्ला रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मौरिस नगर में महिला वकील व छात्रा से झपटमारी
मौरिस नगर इलाके में रामजस कॉलेज लाल बत्ती के पास बाइक सवार बदमाशों ने तुगलकाबाद निवासी महिला वकील सुलेखा सिंह से उनकी चेन झपट ली। सुलेखा साकेत कोर्ट में वकालत करती हैं।


मंगलवार दोपहर वह अपनी ननद के साथ दवाई लेने बाड़ा हिंदूराव अस्पताल आई थीं। दोपहर एक बजे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दूसरी वारदात भी इसी लाल बत्ती पर शाम करीब छह बजे के आसपास हुई।

बदमाशों ने डीयू की छात्रा उर्वशी से उसका मोबाइल फोन झपट लिया। पुलिस ने दोनों ही मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed