फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft news in Noida Sector 58  victim engineer complains

'भिक्षाम देही' के बहाने इंजीनियर का मोबाइल और पर्स ले भागे साधु वेशधारी बदमाश

Sun, 29 Sep 2019 10:26 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 29 Sep 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
theft news in Noida Sector 58  victim engineer complains
सेक्टर 58 थाना, नोएडा - फोटो : Social Media
नोएडा सेक्टर-58 में साधु के वेश में आए दो बदमाश एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल और पर्स लेकर भाग गए। पीड़ित ने थाना सेक्टर 58 पुलिस से मामले की शिकायत की है। मूलरूप से आगरा निवासी विमलेश त्रिपाठी सेक्टर-66 मामूरा में किराए के मकान में रहते हैं। वे सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विमलेश कंपनी से पैदल घर जा रहे थे, जब वो साधु के भेष में आए चोरों का शिकार बन गए।
विज्ञापन


जब पीड़ित विमलेश हनुमान मंदिर वाली रोड पर पहुंचे, तभी सामने से साधु के वेश में आए दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनसे भिक्षा मांगनी शुरू कर दी और विमलेश से पैर छूकर आशीर्वाद लेने को कहा। इस पर पीड़ित ने आरोपियों के पैर छू लिए। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें सम्मोहित करते हुए जेब से मोबाइल और पर्स निकाल लिया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद होश में आने पर विमलेश ने पुलिस में शिकायत दी। एसओ शावेज खान ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में नहीं आई है। युवक ने थाने में शिकायत की होगी तो जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed