{"_id":"5de84a858ebc3e54c435ddfb","slug":"theft-in-south-delhi-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां जिस घर में काम करती थी, बेटों ने वहीं किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां जिस घर में काम करती थी, बेटों ने वहीं किया हाथ साफ
Thu, 05 Dec 2019 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
दोनों भाई गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में मां जिस घर में नौकरानी थी, उसी घर से उसके बेटों ने लाखों का सामान और आभूषण चोरी कर लिए। आरोपी पीड़ित की ज्वैलरी शॉप पर भी हाथ साफ करना चाहते थे। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, अमर कालोनी स्थित कैलाश हिल में रहने वाली महिला की लाजपत नगर में ज्वैलरी शॉप है। 22 नवंबर को महिला व्यावसायी ने शिकायत कर बताया था कि चोर घर से लाखों रुपये की ज्वैलरी, मोबाइल, लैपटॉप और उनकी दुकान की चाबी आदि सामान ले गए थे।
विज्ञापन
मामला दर्जकर कालकाजी एसीपी गोविंद शर्मा की देखरेख में अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष अनंत कुमार गुंजन और एसआई अमित प्रकाश की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने घर के नौकरों से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले रणवीर उर्फ तोरू उर्फ रवि नामक एक कर्मचारी को काम से निकाला था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आस्था कुंज पार्क से रणवीर (20) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप और चार्जर बरामद हो गया। वह लैपटॉप व चार्जर को नेहरू प्लेस मार्केट में बेचने जा रहा था। चोरी का बाकी सामान उसके गढ़ी गांव स्थित घर से बरामद कर लिया गया। तीन मोबाइल उसके भाई मिथुन उर्फ कलुआ के कब्जे से बरामद किए गए। दोनों भाइयों के कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया।
रणवीर ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले वह शिकायतकर्ता की सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर स्थित ज्वैलरी शॉप में हेल्पर की नौकरी करता था। एक बार वह दुकान से रुपये चुराते हुए पकड़ा गया था। इस कारण महिला व्यवसायी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। दोनों की मां व्यावसायी महिला के घर में नौकरानी का काम करती है।
इस कारण रणवीर पीड़ित के घर में आता-जाता रहता था। घर आने-जाने के दौरान रणवीर को पता चला कि पीड़िता रुपये और ज्वैलरी कहां रखती है। चोरी की चाबी से ज्वेलरी शॉप में भी चोरी करने की कोशिश की थी, मगर इनको सफलता नहीं मिल पाई थी। दोनों इस समय बेरोजगार हैं।