फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft in house of senior advocate Prashant Bhushan in delhi

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के घर में चोरी, चोरों ने गायब की बाथरूम की टोटियां

Thu, 13 Sep 2018 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Theft in house of senior advocate Prashant Bhushan in delhi
thief

स्वराज अभियान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के आनंद विहार स्थित बंद पड़े मकान में चोरी का मामला सामने आया है। न सिर्फ मकान में चोरी हुई बल्कि बिजली का बिल भी ज्यादा आया। शिकायत में प्रशांत भूषण ने मकान में किसी अज्ञात शख्स के अवैध रूप से रहने का भी आरोप लगाते हुए पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की है। आनंद विहार थाना पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


वारदात का खुलासा 9 सितंबर को उस समय हुआ, जब मकान का केयर टेकर लाल बहादुर मकान को देखने पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण के बेटे और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण परिवार के साथ पिछले कुछ समय से नोएडा में रह रहे हैं। आनंद विहार के एक सी-ब्लॉक में इनका दूसरा मकान है। जिसकी देखरेख का जिम्मा इन्होंने लाल बहादुर नामक शख्स को दिया हुआ था। 
विज्ञापन


लाल बहादुर भी अपने परिवार के साथ प्रशांत भूषण के पास ही रहता है। 9 सितंबर को लाल बहादुर घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर में रसोई और बाथरूम की टोटियां गायब थी। वहीं बंद घर का बिजली का बिल भी बहुत ज्यादा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोई अज्ञात शख्स बिना अनुमति के मकान में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये जमा कराने बैंक आए कारोबारी के दो लाख उड़ाए

शाहदरा इलाके में बैंक में रुपये जमा कराने आए एक कारोबारी से एक महिला ने दो लाख रुपये उड़ा लिए। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार गोयल (54) एजीसीआर एंक्लेव आनंद विहार में रहते हैं। रमेश पार्क में उनकी कपड़े की दुकान है। बुधवार को वह नवीन शाहदरा के यूनियन बैंक में दो लाख रुपये जमा कराने आए थे। उन्होंने फॉर्म भरा, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण बिना पैसे दिए ही वापस लौटने लगे। बैग चेक करने पर उन्होंने पाया कि रुपये गायब थे। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बैग के आसपास देखी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed