{"_id":"577535034f1c1b747179a7d7","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-the-car-the-ac-running-glazed-own-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मिला युवक का शव, एसी चलाकर सोने से घुटा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में मिला युवक का शव, एसी चलाकर सोने से घुटा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
कार में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कार में युवक का शव देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे खेड़ी चौकी इंचार्ज ने मृतक की तलाशी ली, जिसमें मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान अनूप निवासी गांव शाहाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पिता वीर सिंह ने मृतक की पहचान बेटे अनूप के रूप में की। वीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात घर में कुछ बात होने पर अनूप बिना बताए निकल गया था।
विज्ञापन
रात भर वापस नहीं लौटा। आशंका जताई जा रही है कि एसी चलाकर कार में सोने से उसका दम घुट गया होगा जिससे मौत हो गई।
चौकी प्रभारी जय किशन ने बताया कि पोस्ट मॉर्टम में शव का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है, सही कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन