{"_id":"6aeb52e2fec1487a35055076","slug":"the-yamuna-river-safari-will-now-be-inaugurated-on-november-10-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2878-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब 10 नवंबर को होगा यमुना रिवर सफारी का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब 10 नवंबर को होगा यमुना रिवर सफारी का उद्घाटन
विज्ञापन
सोनिया विहार में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय कारोबार और युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार में यमुना रिवर सफारी का उद्घाटन अब 10 नवंबर को किया जाएगा। बुधवार को कड़कड़डूमा में भाजपा के बड़े कार्यक्रम के चलते उद्घाटन समारोह की तारीख आगे बढ़ा दी गई।
स्थानीय पार्षद सोनिया पांडे और भाजपा नेता अनुपम पांडे ने बताया कि सफारी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सफारी शुरू होने से सोनिया विहार को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। यमुना किनारे पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से आसपास के बाजारों में कारोबार को गति मिलेगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। खानपान, छोटे व्यापार और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।