फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The wall of a dilapidated house collapsed in the rain, three school students injured

Delhi NCR News: बारिश में जर्जर मकान की दीवार गिरी, तीन स्कूली छात्र घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
-मंडावली इलाके की घटना, मामूली रूप से पैर में लगी चोट, पुलिस मामले की कर रही है छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बारिश के कारण एक जर्जर मकान की दीवार सड़क पर गिर गई। हादसे में वहां से गुजर रहे तीन स्कूली बच्चे चपेट में आ गए। लोगों ने तीनों बच्चों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों के पैर में चोट लगी है। बच्चों की पहचान आठ साल के पंकज, 10 साल के ध्रुव और आठ साल के आदी के रूप में हुई है। दीवार गिरने से बिजली का एक खंभा भी टेढ़ा हो गया।
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12.58 बजे मंडावली थाने में जर्जर मकान की दीवार गिरने की सूचना मिली। एक महिला ने पुलिस को बताया कि बाड़ा चौक के पास दीवार सड़क पर गिरने से वहां से गुजर रहे तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए हैंं। पुलिस तत्काल साकेत ब्लॉक के गली संख्या 12 स्थित घटनास्थल पर पहुंची। तब तक लोग बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। पता चला कि तीनों बच्चों को पैर में मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि एक पुराने जर्जर मकान में काफी समय से ताला लगा हुआ है। बारिश के दौरान जर्जर मकान की दीवार सड़क की ओर गिर गई। उस दौरान बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे जिसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed