फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The sex ratio in Haryana under Ghaziabad.

गाजियाबाद का सेक्स रेशियो हरियाणा से नीचे

Fri, 27 Mar 2015 07:53 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 27 Mar 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
The sex ratio in Haryana under Ghaziabad.
सामाजिक मंच पर भले बेटों-बेटियों को लोग एक समान मानने का दावा करते हों, लेकिन गाजियाबाद में हकीकत इससे जुदा है। विगत 15 माह के आंकडे़ बडे़ ही चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन


हर माह लड़का-लड़की की संख्या का अंतर यहां बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे ही रहा तो अब नवरात्र में कन्याओं की जगह लांगुरों को जिमाना पड़ेगा।

देश में सबसे कम सेक्स रेशियो वाले हरियाणा राज्य और चंडीगढ़ सिटी से भी बदतर गाजियाबाद की स्थिति की है। जनवरी 14 से अब तक गाजियाबाद में जहां 20019 लड़कों ने जन्म लिया, वहीं लड़कियों की संख्या मात्र 13806 ही रही।
विज्ञापन


यह हाल तब है जब महानगर की बेटियां खेल से लेकर शिक्षा और बॉलीवुड तक में गाजियाबाद का नाम रोशन कर रहीं हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा राज्य में 1000 लड़कों पर 879 लड़कियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद का पिछले 15 माह का आंकड़ा बताता है कि यहां 1000 लड़कों के सापेक्ष लड़कियों की संख्या 689 रह गई है।

विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि बेटों की यह चाहत खत्म न हुई तो एक दिन गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बावजूद इसके निगम में जन्म पंजीकरण पर गौर करें तो महानगर में बेटियों की संख्या बेटों के मुकाबले घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed