फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The problem remains, even in the chilly morning queue

समस्या बरकरार, सर्द सुबह में भी कतार

Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
सार

85 फीसदी से ज्यादा एटीएम में अब भी नहीं पहुंच रहा है कैश 

विज्ञापन
The problem remains, even in the chilly morning queue
पैसा निकालने के लिए एटीएम पर लगी लाइन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नोटबंदी के बाद दिल्ली में कैश की कमी बरकरार है। कैश के जरूरत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि घने चादर में लिपटी सर्द सुबह में भी लोग कैश पाने के लिए घरों से बाहर निकल रहे है। एटीएम से पैसे निकालने हों या फिर बैंक से ज्यादा कैश के लिए टोकन लेना हो, लोग सुबह पांच बजे ही कतारों में खड़े हो रहे है।

विज्ञापन


फिर भी उन्हें उम्मीद से कम कैश ही मिल पा रहे हैं।  नोटबंदी की घोषणा को बृहस्पतिवार को पूरे 30 दिन हो गए है। सरकार के वादे के मुताबिक 20 दिन का समय और चाहिए, मगर अभी तक कैश को लेकर जो मारामारी चल रही है उससे लगता है कि यह समस्या इसके बाद भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी तक एटीएम में कैश नहीं मिल रहा है। दिल्ली की 85 फीसदी से ज्यादा एटीएम में अब भी कैश नहीं पहुंच रहा है। जो चल भी रहे है वहां पर भी कुछ इलाकों के एटीएम को छोड़ दे तो रोजाना पैसे नहीं पहुंच रहे है। कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक में लगे एटीएम में खड़े इंद्रजीत ने बताया कि कृष्णा नगर इलाके मेें रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें जब भी जरूरत हुई पैसे निकालने के लिए हमेशा कनॉट प्लेस ही आना पड़ा है। उनके इलाके में एटीएम चलता नहीं है। उन्होंने बताया कि एटीएम तो 24 घंटे नहीं चल रहा लेकिन लोग जरूर 24 घंटे कैश पाने के जुगाड़ में लगे रहते हैं।

टोकन नहीं लिया तो मिलेगा सिर्फ दो हजार 
भीड़ कम करने के लिए बैंकों ने कैश बांटने के लिए टोकन सिस्टम अपनाया है। चुकी बैंक से एक सप्ताह में 24 हजार रुपये निकाल सकते है तो लोग एटीएम पर 2-2 हजार के बजाए बैंक जा रहे है। मगर अगर आप बिना टोकन लिए बैंक की कतार में ज्यादा पैसे लेने की चाहत रखते हैं तो आपकी उम्मीद टूट सकती है।


लाजपत नगर स्थित बैैंक ने टोकन के साथ यह रास्ता अपनाया है। बैंक में बिना टोकन के अगर किसी का नंबर आता है तो उसे महज 2000 रुपये कैश दिए जा रहे हैं। टोकन वाले को 5 से 10 हजार रुपये बांटे जा रहे है।ं यही वजह है कि लोग टोकन पाने के लिए सुबह पांच बजे से ही कतार में लगने पहुंच जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed