फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The post of Leader of the House may be taken away from you

MCD : आप से छिन सकता है नेता सदन का पद, मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने किया मामला खराब

Fri, 15 Nov 2024 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 07:10 AM IST
सार

मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 10 पार्षदों में से आठ के भाजपा में शामिल होने पर उसके पास से नेता सदन का पद चला जाएगा। 

विज्ञापन
The post of Leader of the House may be taken away from you
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में जीत के बावजूद आप की राह आसान नहीं है। मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 10 पार्षदों में से आठ के भाजपा में शामिल होने पर उसके पास से नेता सदन का पद चला जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा को नेता सदन का पद मिलते ही कार्यसूची में शामिल सभी प्रस्तावों को पास करने का अधिकार मिल जाएगा, जिससे एमसीडी में आप के फैसलों को नियंत्रित करने की शक्ति सीमित हो जाएगी। भाजपा इस स्थिति का फायदा उठाकर सदन में अपनी नीतियों और योजनाओं को प्राथमिकता दे सकती है। 
विज्ञापन


एमसीडी में भाजपा के 114 व आप के 128 पार्षद हैं। इस तरह आप के नाराज चल रहे 10 में से आठ पार्षदों के भाजपा में आने पर उसके पास 120 पार्षद रह जाएंगे और भाजपा के पार्षदों की संख्या 122 हो जाएगी। इस तरह एमसीडी में दलीय स्थिति के मामले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी और नेता सदन का पद मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   वहीं भाजपा को संतुलित करने के लिए आप को तीन राज्यसभा सांसदों और 13 मनोनीत विधायकों का समर्थन सदन में सुनिश्चित करना होगा। यदि ये सभी विधायक और सांसद सदन की बैठकों में नियमित रूप से शामिल होते हैं, तो आप को सदन में बहुमत प्राप्त हो सकता है। इससे वह भाजपा की नीतियों पर अंकुश लगा सकेगी। 

अतिरिक्त सदस्यों की उपस्थिति से आप के पास एमसीडी में संख्या बल मजबूत होगा, जिससे भाजपा के प्रस्तावों को चुनौती दी जा सकेगी। हालांकि, यह रणनीति भी आप के लिए सरल नहीं होगी। आप के राज्यसभा सांसदों और विधायकों की जिम्मेदारियां एमसीडी से इतर दिल्ली व केंद्र सरकार और अन्य कार्यों में भी हैं। उन्हें सदन की हर बैठक में बुलाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है।


आप को भविष्य में एमसीडी में पकड़ मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। पार्टी को अपने सदस्यों में असंतोष की भावना को पहचान कर उसे दूर करने की दिशा में प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed