फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The poll gave the BJP veterans blow open the account in Sasndo

उपचुनावों ने दिया भाजपा दिग्गजों को झटका, सासंदो के क्षेत्र में नहीं खुला खाता

Wed, 18 May 2016 01:30 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
The poll gave the BJP veterans blow open the account in Sasndo
जीत के बाद जश्न मनाते आप समर्थक - फोटो : अमर उजाला

तीनों नगर निगम के उपचुनाव परिणाम ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत पांच सांसदों को भी करारा झटका दिया है। चार सांसदों के इलाकों में भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका जबकि एक सांसद के इलाके में तीन में से मात्र एक ही सीट पर भाजपा जीत सकी।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के प्रभाव वाले दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सात वार्डों में से भाजपा मात्र एक ही सीट पर जीतने में कामयाब हुई। वह प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले इस नगर निगम की सबसे ताकतवर माने जाने वाली स्थायी समिति के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन


भाजपा सांसदों में केवल डा. हर्षवर्धन के चांदनी चौक व प्रवेश वर्मा के पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में ही भाजपा को जीत नसीब हो सकी। चांदनी चौक के तीन वार्डों में उपचुनाव हुआ, जिनमें से भाजपा वजीरपुर और शालीमार बाग वार्ड में जीत सकी, उसे बल्लीमारान वार्ड में हार का सामना करना पड़ा। पश्चिमी दिल्ली के तीन वार्डों में से भाजपा केवल नवादा वार्ड में ही जीत हासिल कर सकी। इस क्षेत्र के मटियाला और विकास नगर वार्ड में भाजपाउम्मीदवार हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डा. हर्षवर्धन के चांदनी चौक में भाजपा को मिली जीत

The poll gave the BJP veterans blow open the account in Sasndo
MCD Election

उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद उदित राज के क्षेत्र के एक वार्ड में चुनाव हुआ। उनके क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर वार्ड में भाजपा उम्मीदवार हार गए। उपचुनाव में सबसे बड़ी हार का अंतर इसी वार्ड में रहा है। नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी और पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी के क्षेत्र में भी भाजपा को जीतनहीं मिली।

उनके क्षेत्र के दो-दो वार्ड में उपचुनाव हुआ था। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में तो कांग्रेस ने भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को भी करारा झटका दिया। उसने इन दोनों दलों का खाता नहीं खुलने दिया।

भाजपा ने दोनों वार्डों में पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा था, लेकिन वह भी भाजपा की नैया पार नहीं लगा सके। खास बात यह है कि खिचड़ीपुर से चुनाव लड़े पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी इस वार्ड से दो बार निर्दलीय पार्षद चुने जा चुके है। उनकी भांति झिलमिल वार्ड से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी भी इस वार्ड से एक बार निर्दलीय और एक बार भाजपा के टिकट पर पार्षद बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed