{"_id":"d92099d1865a53623fc3dc009fb17d8d","slug":"the-police-does-not-listen-center-then-handed-over-to-the-delhi-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र की नहीं सुनती है पुलिस तो दिल्ली सरकार को सौंप दें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र की नहीं सुनती है पुलिस तो दिल्ली सरकार को सौंप दें’
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
तुर्कमान गेट पर रोडरेज मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री का इस्तीफा मांग रही भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस से कानून व्यवस्था दुरुस्त कराए। अगर उनसे संभव न हो तो पुलिस को राज्य सरकार के हवाले कर दे। राज्य सरकार को काम करवाना बखूबी आता है।
विज्ञापन
आप नेता कुमार विश्वास ने सवाल किया कि एक मुख्यमंत्री के घर हो रहे प्रदर्शन को क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंदोलन के इस ‘नक्सली’ और ‘अराजक’ तरीके को सही मानते हैं। विश्वास ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के विरोध प्रदर्शन का मतलब समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
अगर वह दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर परेशान हैं तो उन्हें गृहमंत्री के घर प्रदर्शन करना चाहिए। इस बारे में प्रधानमंत्री से सवाल करना चाहिए। विश्वास ने कहा कि जो हमें नक्सली कहते हैं, वही देश की एक प्रगतिशील और विकासोन्मुखी सरकार के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने तंज कसा कि पूरी दिल्ली की जनता यह चाहती है कि केंद्र का गृह मंत्रालय दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन कर दे। प्रदेश भाजपा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। लिहाजा वह भी दिल्लीवासियों व आम आदमी पार्टी की मांग के साथ खड़ी दिख दिख रही है।