{"_id":"6bf0831f3410be41e1ea497af45549a1","slug":"the-new-rules-will-apply-soon-in-the-state-registry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द लागू होगी रजिस्ट्री को नई नियमावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द लागू होगी रजिस्ट्री को नई नियमावली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्री की नई नियमावली प्रदेश में जल्द लागू होने जा रही है। नियमावली तैयार हो चुकी है। जनता से सुझाव के बाद नियमावली को अंतिम रूप देकर इसे शासन को भेज दिया गया है। नई नियमावली तैयार करने वाली कमेटी के सदस्य एआईजी स्टांप जीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
एआईजी स्टांप ने बताया कि नई नियमावली को संभवत इस बार विधानसभा सत्र में रखे जाने की उम्मीद है। विधानसभा से पास होने केसाथ ही इसे लागू कर दिया जाएगा। नई नियमावली लागू होने के बाद रजिस्ट्री और सर्किल रेट के नियम कायदे कानूनों में सकारात्मक सुधार होंगे।
विज्ञापन
पावर ऑफ अटार्नी को भी मिल सकती है मंजूरी
एआईजी स्टांप के अनुसार अब जल्द ही पावर ऑफ अटार्नी को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए कर एवं निबंधन मंत्री पूर्व में घोषणा भी कर चुके हैं। कुछ औपचारिकताओं के बाद इससे जल्द ही शासन की मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
योजना लागू होने के साथ ही एक साल, दो साल के लिए पावर ऑफ अटार्नी को प्रभावी माना जाएगा। इसके बाद सिर्फ ब्लड रिलेशन की पावर ऑफ अटार्नी 100 रुपये के स्टांप पर मान्य होंगी। अन्य सभी अटार्नी के लिए निर्धारित स्टांप ड्यूटी देनी होगी।