फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The new 6400 flat in Noida, another chance to get home

नोएडा में नए 6400 फ्लैट, घर पाने का एक और मौका

Tue, 30 Jun 2015 01:05 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
The new 6400 flat in Noida, another chance to get home

नोएडा प्राधिकरण से घर पाने का एक और मौका जल्द मिल सकता है। प्राधिकरण समाजवादी आवास योजना के तहत सेक्टर-117, 118 व 122 में करीब 2000 फ्लैट बनाने जा रहा है।

विज्ञापन


ये फ्लैट साल भर में बनकर तैयार हो जाएंगे। उसके बाद इनको आवंटित किया जाएगा। हालांकि अभी आवंटन की शर्तें तय नहीं हैं लेकिन माना जा रहा है कि सभी को आवेदन में छूट होगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 12 दिसंबर 2014 को शहरी क्षेत्र में समाजवादी आवास योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट बन रहे हैं। इस योजना के तहत दो साल के भीतर करीब दो लाख फ्लैट बनाकर आवंटित करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ये फ्लैट बनने हैं

The new 6400 flat in Noida, another chance to get home

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ये फ्लैट बनने हैं। नोएडा और यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में भी करीब 6400 फ्लैट बन रहे हैं। नोएडा केसेक्टर-117, 118 व 122 में फ्लैट बनने हैं। इन फ्लैटों को बनाने के लिए टेंडर जारी हो चुका है।


प्राधिकरण के मुताबिक ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का आकार 29 से 30 वर्ग मीटर और एलआईजी भवनों का आकार  54 से 55 वर्ग मीटर होगा। करीब 1350 ईडब्ल्यूएस फ्लैट और 650 एलआईजी फ्लैट बनेंगे।

ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत 15 लाख रुपये और एलआईजी फ्लैटों की कीमत 30 लाख के करीब होगी। प्रदेश सरकार ने इससे ज्यादा कीमत तय न करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण शुरू होने की तिथि से एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो जाना है।

ये सभी फ्लैट चार मंजिल के होंगे

The new 6400 flat in Noida, another chance to get home

ये सभी फ्लैट चार मंजिल के होंगे। एलआईजी फ्लैटों में दो कमरे, रसोईघर, बाथरूम, शौंचालय और बालकनी का प्रावधान है, जबकि ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में एक ही कमरा, रसोईघर, बाथरूम, शौंचालय और बालकनी होगा।


इन फ्लैटों के निर्माण में प्राधिकरण कुल 160 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। सरकार प्रदेश में इस योजना के तहत बन रहे फ्लैटों का आवंटन 2017 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने से पहले कर लेना चाह रही है।

बता दें, कि इसी योजना के तहत यमुना प्राधिकरण करीब 4400 फ्लैट बना रहा है, जिसमें से 2200 फ्लैटों का निर्माण इसी साल दिसंबर तक पूरा होने का अनुमान है। ‘समाजवादी आवास योजना केतहत नोएडा में 2000 फ्लैट बनाने का निर्णय लिया गया है।

इन फ्लैटों को बनाने के लिए टेंडर जारी हो चुका है। एक माह में कंपनी का चयन कर काम शुरू करने की कोशिश है। इन फ्लैटों को एक साल में बनाने का लक्ष्य है। फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया और कीमत शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तय करेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed