{"_id":"5ed2f43b8ebc3e905e2bc449","slug":"the-most-check-up-of-coroan-in-the-country-in-terms-of-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमणः जनसंख्या के लिहाज से देश में सबसे अधिक जांच दिल्ली में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमणः जनसंख्या के लिहाज से देश में सबसे अधिक जांच दिल्ली में
Sun, 31 May 2020 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 May 2020 05:33 AM IST
सार
- दो करोड़ की आबादी पर लिए जा चुके हैं 1,91,977 लाख लोगों के सैंपल
- प्रति 10 लाख की आबादी पर हो रही है लगभग 10 हजार की जांच
- 18 मई तक चार हजार टेस्ट हो रहे थे, जो अब करीब दो गुना तक बढ़ गए हैं
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में जनसंख्या के लिहाज से सबसे अधिक जांच दिल्ली में हो रही है। यहां दो करोड़ की आबादी पर 1,91,977 लाख लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अन्य राज्यों से तुलना करें तो राजधानी इस मामले में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां प्रतिदिन सात हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। 18 मई तक चार हजार टेस्ट हो रहे थे, जो अब करीब दो गुना तक बढ़ गए हैं। जनसंख्या के आधार पर यह आबादी का करीब 2 फीसदी है।
विज्ञापन
अन्य राज्यों से तुलना करें तो सबसे अधिक 23 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में करीब ढाई लाख लोगों की जांच हुई है। वहां आबादी के लिहाज से 0.17 लोग फीसदी के ही टेस्ट हुए हैं। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर लगभग 10 हजार लोगों की जांच हो रही है। यह राष्ट्रीय स्तर से अधिक है।
विज्ञापन
12 दिनों में ही आए 7 हजार मामले
राजधानी में लॉकडाउन-4 के बाद दो सप्ताह से भी कम समय में सात हजार मामले आ चुके हैं। रोजाना औसतन कोरोना संक्रमण के 600 केस आ रहे हैं। यह देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा है।
राज्य कुल आबादी आबादी का प्रतिशत कुल जांच
दिल्ली 2 करोड़ 1.0 1,91,977 2
तमिलनाडु 8 करोड़ 0.65 4,35,900
राजस्थान 8 करोड़ 0.54 3,65,566 4
आंध्र प्रदेश 9 करोड़ 0.43 3.34,378 5
महाराष्ट्र 13 करोड 0.42 4,06,800
गुजरात 7 करोड 0.37 1,98,400
मध्य प्रदेश 9 करोड़ 0.24 1,42,800 8
पश्चिम बंगाल 10 करोड़ 0.21 1,58,700 9
उत्तर प्रदेश 23 करोड़ 0.15 2,56,588
बिहार 12 करोड़ 0.08 70,741
नोट : सभी आंकड़े लगभग में हैं।