{"_id":"69bc501e383f71ca7b663c2f89a89138","slug":"the-milkman-girlfriend-planned-murder-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड ने रची थी दूध कारोबारी के मर्डर की साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड ने रची थी दूध कारोबारी के मर्डर की साजिश
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 25 Feb 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपुरा निवासी दूध कारोबारी की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शराब के नशे में कारोबारी ने महिला से संबंध बनाने चाहे तो विरोध में उसने तीन युवकों के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। भोपुरा निवासी दूध कारोबारी हरेंद्र नागर की हत्या 18 फरवरी की रात की गई थी। उन्हें दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे।
शव अगले दिन सुबह नाली में पड़ा मिला था। हरेंद्र के पिता महिपाल ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि हरेंद्र ने हर्ष विहार निवासी टिंकू उर्फ महेश त्यागी, राहुल और तरुण के साथ भोपुरा निवासी गीता नामक महिला के घर शराब पी।
विज्ञापन
इसके बाद हरेंद्र ने महिला से संबंध बनाने की कोशिश की तो विवाद हो गया। महिला ने तीनों युवकों को धमकी दी कि अगर वे हरेंद्र की हत्या नहीं करते तो वह दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देगी।
इसके बाद महिला के साथ मिलकर तीनों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गीता की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
घर से दोबारा बुलाया हरेंद्र को
पुलिस के अनुसार हरेंद्र विवाद के बाद घर लौट गया था। महिला ने उसकी हत्या की साजिश रची और कुछ ही देर बाद दोबारा युवकों को से बुलवा लिया। चारों ने मिलकर दूध कारोबारी की हत्या कर दी।