फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The main assault on the New Year, but careful.

न्यू ईयर पर करें धमाल, मगर संभलकर

Wed, 31 Dec 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 31 Dec 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
The main assault on the New Year, but careful.

आपकी जरा सी गड़बड़ी आपको रातभर थाने में बैठने को मजबूर कर सकती है। डीएम विमल कुमार शर्मा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने पुलिस अफसरों के साथ शहरी क्षेत्र के मॉल और डिस्को की चेकिंग कराई। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि शराब पीकर कोई भी हुड़दंग न मचाने पाए।

विज्ञापन


अगर किसी व्यक्ति को नशा ज्यादा हो जाता है तो उसे घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी संबंधित डिस्को और नए साल का कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजकों की ही तय की गई है।
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
न्यू ईयर को लेकर अलर्ट के चलते रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार को जीआरपी ने डॉग स्क्वाएड के साथ स्टेशन पर सघन चेकिंग की। संदिग्ध यात्रियों के सामान को खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने सभी प्लेटफार्म पर भी गश्त बढ़ा दी है। जीआरपी ने सिविल पुलिस की मदद से डॉग स्क्वाएड को प्लेटफार्म पर चेकिंग के लिए लगाया। खासतौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों और सामान की चेकिंग की गई।

वेटिंग हॉल में बैठे यात्रियों के सामान की चेकिंग कराकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। इंस्पेक्टर जीआरपी विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि सभी छह प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि बुधवार को भी स्टेशन पर सघन चेकिंग की जाएगी। प्लेटफार्म पर गश्त बढ़ा दी गई है। दो-दो कांस्टेबल राउंड द क्लॉक गश्त कर निगरानी करेंगे। इसके अलावा एंट्री प्वाइंट पर आरपीएफ ने भी निगरानी बढ़ा दी है।

फेसबुक-व्हाट्स एप पर हैप्पी न्यू ईयर
न्यू ईयर की धूम सोसायटी में होने से पहले फेसबुक और व्हाट्सएप पर बधाइयों का सिलसिला जोरों से चल रहा है।

इस बारे में कॉलोनी के युवाओं और महिलाओं ने बताया कि अब व्हाट्सएप और फेसबुक का जमाना है। इनसे जितने चाहो उतने मैसेज भेजो। सभी ने कई दिन पहले ही डाटा कार्ड रिचार्ज कराएं हैं।

ज्यादा अल्कोहल लेना पड़ सकता है जान पर भारी
नए साल की मस्ती में पार्टी और खाना पीना न हो तो ऐसा हो नहीं सकता। चिकित्सकों का कहना है कि मस्ती में बेहिसाब खाते पीते हैं और बिंजिंग डिस्आर्डर के शिकार हो जाते हैं।

बिंजिंग डिसआर्डर अनियंत्रित खान-पान को कहा जाता है। अस्पतालों में बिंजिंग डिसआर्डर, हैंग ओवर, पेट खराब, सिर दर्द और दुर्घटनाओं के शिकार लोगों की संख्या बढ़ जाती है।

कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन, कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि इसकी चपेट में अधिकतर युवा आते हैं। थोड़े से समय में बहुत ज्यादा खाने और पीने से शरीर व दिमाग दोनों पर विपरीत असर पड़ता है।

अगर निश्चित मात्रा को घंटों में पीते हैं तो ज्यादा नुकसान नहीं होता लेकिन उतनी ही मात्रा काफी कम समय में ली जाए तो ब्लड में अल्कोहल कंसंट्रेट बढ़ जाता है तो यह दिल को प्रभावित करता है।

न्यू ईयर जश्न में ‘सिंगल’ को नो एंट्री
न्यू ईयर का काउंट डाउन खत्म हो चुका है। आज न्यू ईयर नाइट के लिए तैयार हो जाइए। बुधवार को सूरज अस्त होगा और हॉट सिटी में न्यू ईयर जश्न शुरू हो जाएंगे। मगर एक चीज का खयाल रखें।

अकेले हैं तो आपकी न्यू ईयर पार्टी में कहीं एंट्री नहीं होने वाली हैं, क्योंकि अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए आयोजकों ने यहां की सभी पार्टियों में सिंगल मेन-वूमेन एंट्री पर रोक लगा दी है।

अनलिमिटेड ड्रिंक व फूड का ऑफर भी 31 दिसंबर की रात सिर्फ जोड़ो को ही मिल पाएगा। ऐसे में बाहर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले सिंगल लोगों को मायूसी हाथ आएगी। डिश, रेस्टोरेंट और होटल में बुकिंग पूरी हो चुकी हैं।

शॉपिंग मॉल्स में होने वाले कार्यक्रम में दोस्तों की मंडली न्यू ईयर का जश्न मनाने वाले लोग निराश होंगे, क्योंकि मगर पहले हो चुके झगड़े के कारण कई मॉल्स ने कार्यक्रम से तौबा कर ली है।


ऐसे में दोस्तों के साथ न्यू ईयर का जश्न मनाने वाले लोगों को घर पर ही सेलिब्रेट करना पड़ेगा। शिप्रा मॉल वरिष्ठ अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पहले हो चुकी घटनाओं को देखते हुए आफर्स जोड़ों के लिए ही दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed