{"_id":"a3c16579e661813c6e837329f7a9997b","slug":"the-list-of-proposed-dm-circle-rates-on-the-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित डीएम सर्किल रेट की सूची इंटरनेट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित डीएम सर्किल रेट की सूची इंटरनेट पर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची जिला प्रशासन ने सरकारी वेबसाइट एनआईसी पर अपलोड कर दी है। प्रस्तावित सूची पर विभाग की ओर से अब जनता से आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
एआईजी स्टांप जीपी सिंह का कहना है कि कोई भी व्यक्ति इंटरनेट या फिर आफिस में आकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। 26 जुलाई को इसी सिलसिले में कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों बैठक होगी।
विज्ञापन
एआईजी स्टांप ने बताया कि एक अगस्त से नए डीएम सर्किल रेट जिले भर में लागू किए जाने हैं। इसके लिए पिछले करीब एक माह से कवायद चल रही है। पहले चरण में सभी सब-रजिस्ट्रारों से प्रस्तावित रेट सूची मांगी गई थी।
विज्ञापन
अब इस तैयार प्रस्तावित सूची पर पर जनता और जनप्रतिनिधियों से आपत्तियां मांगी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति सब-रजिस्ट्रार और उनके कार्यालय में आकर प्रस्तावित सूची देख सकता है और अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। इसके अलावा घर बैठे ही सूची को इंटरनेट के माध्यम से भी देखा जा सकता है।