फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The LED screen will hire 21 million 32 million.

21 लाख की एलईडी स्क्रीन का देंगे किराया 32 लाख

Fri, 19 Dec 2014 01:06 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 19 Dec 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
The LED screen will hire 21 million 32 million.

शासन की योजनाओं की जानकारी अब जल्द ही एलईडी के माध्यम से पुराना बस अड्डा चौक पर मिलने लगेगी। 70 वर्गमीटर वाली एलईडी को शासन ने नोएडा की एक फर्म से किराए पर लगवाना तय किया है।

विज्ञापन


ऐसी ही एक एलईडी नोएडा में लगाने की मंजूरी भी शासन ने दी है। करीब 21 लाख कीमत की इस एलईडी को शासन ने 8 लाख 5 हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर लिया है, जबकि बिजली कनेक्शन और प्रतिमाह आने वाला बिजली खर्च जिला प्रशासन को करना होगा।
विज्ञापन


पुराना बस अड्डा चौक पर एलईडी लगवाए जाने की कवायद अब तेज हो गई है। 22 नवंबर 2014 को शासन ने नोएडा की एक फर्म को गाजियाबाद और नोएडा में 70 वर्ग मीटर की एक-एक एलईडी लगाने का ठेका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीन पर शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। एलईडी लगाने का ठेका शासन स्तर से नोएडा की एक फर्म को दिया गया है। एलईडी 8.05 लाख रुपये प्रतिमाह के किराए पर ली र्गई हैं।

कंपनी से फिलहाल अनुबंध चार माह (दिसंबर 2014 से मार्च 2015) तक के लिए किया गया है। इन चार माह में शासन एक एलईडी के किराए की एवज में ही ठेका कंपनी को 32.2 लाख का भुगतान करेगा।

जबकि जानकार बताते हैं कि एक अच्छी क्वालिटी की एलईडी 30 से 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के रेट पर तैयार हो जाती है। यानी 70 वर्गमीटर की स्क्रीन करीब 21 लाख में खरीदी जा सकती है।


ऐसे में 21 लाख में एलईडी खरीदने की बजाय उसे मात्र चार माह के लिए 32.2 लाख के किराए पर लिए जाना समझ से परे है।

स्थानीय स्तर पर अधिकारी भी खुद को इस मामले से अनभिज्ञ बता रहे हैं। डीएम विमल कुमार शर्मा का कहना है कि शासन स्तर से एलईडी लगाए जाने की मंजूरी के बाद प्रशासन ने बिजली कनेक्शन की कवायद शुरू कर दी है।

इसके लिए  पावर कारपोरेशन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आगामी कुछ दिनों में ही एलईडी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed