{"_id":"69d5534bf02cc6822608127a","slug":"the-interrogation-of-eight-youths-under-suspicion-in-the-espionage-case-continued-on-tuesday-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123136-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जासूसी प्रकरण में संदेह के घेरे में आठ युवकों से मंगलवार को भी पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जासूसी प्रकरण में संदेह के घेरे में आठ युवकों से मंगलवार को भी पूछताछ जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। जासूसी प्रकरण में संदेह के घेरे में आए आठ युवकों से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में पूछताछ जारी रखी। पुलिस ने फरार हुए जासूस के बारे में युवकों से जानकारी ली। पूछताछ में संबंधित पाक जासूस के विभिन्न कस्बों में किए गए दौरों के बारे में भी जानकारी ली गई। संबंधित जासूस के साथ संपर्क में आए लोगों के बारे में भी पूछताछ की गई। ऐसे लोगों की पृष्ठभूमि और वर्तमान में उनकी स्थिति के बारे में भी पुलिस ने जानकारी जुटाई। सूत्रों के मुताबिक संदेह के घेरे में आए युवकों की आर्थिक स्थिति के बारे में भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है। युवकों से हो रही पूछताछ के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सार्वजनिक नहीं की है।