फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The health of a doctor sitting on hunger strike deteriorated

दिल्ली: भूख हड़ताल पर बैठे एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, अभी जारी रहेगा वेतन के लिए संघर्ष

Mon, 26 Oct 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
The health of a doctor sitting on hunger strike deteriorated
पर हड़ताल जारी रहेगी... - फोटो : amar ujala
वेतन नहीं मिलने के विरोध में तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टरों में एक की तबीयत बिगड़ गई। उनका शुगर लेवल गिर गया था। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, हिंदूराव अस्पताल के कुछ डॉक्टरों ने इंडिया गेट और कनाट प्लेस पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन


उत्तरी नगर निगम के हिंदूराव और कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर वेतन नहीं मिलने के विरोध में 16 दिन से अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठे हैं। इसके अलावा दो बार डॉक्टर जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अभिमन्यु का कहना है कि वरिष्ठ डॉक्टरों का भी साथ मिल गया है। 
विज्ञापन


वेतन की मांग को लेकर नगर निगम चिकित्सक संघ के डॉक्टरों ने भी सोमवार से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के साथ स्थायी डॉक्टरों के  सामूहिक अवकाश पर जाने से उत्तरी निगम के अधीन आने वाले सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो जाएंगी। इससे सैकड़ों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।   डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जुलाई महीने से वेतन नहीं मिला है। कोरोना महामारी के इस संकट में परिवार चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी निगम के अधीन हैं छह अस्पताल 
उत्तरी निगम के अधीन हिंदूराव, कस्तूरबा गांधी, राजनबाबू फेफड़े एवं क्षय रोग संस्थान, महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल, गिरधर लाल प्रसूति अस्पताल, बालकराम अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा 28 डिस्पेंसरी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed