फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Foreign Ministry sent 42 foreigners to investigate, Jims returned

विदेश मंत्रालय ने जांच के लिए 42 विदेशियों को भेजा, जिम्स ने लौटाया

Sun, 08 Mar 2020 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा गौरव शर्मा, ग्रेटर नोएडा
गौरव शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
The Foreign Ministry sent 42 foreigners to investigate, Jims returned
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

विदेश मंत्रालय ने करोना वायरस की जांच कराने के लिए 42 विदेशियों को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) भेजा था। मंत्रालय की ओर से जिम्स के अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दे दी गई थी।

विज्ञापन


जांच के लिए अस्पताल पहुंचे विदेशी यात्री करीब एक घंटे तक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रुके रहे। लेेकिन ब्लड, बलगम एकत्र करने वाली किट की कमी की बात कहकर जिम्स प्रशासन ने विदेशियों को अस्पताल से लौटा दिया। सभी विदेशियों को नोएडा के सेक्टर-31 स्थित एक होटल में ठहराया गया है। अब रविवार सुबह 10 बजे जिम्स में सभी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


 जिम्स सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम अस्पताल के अधिकारियों के पास विदेश मंत्रालय से फोन आया था। मंत्रालय के ओर से बताया गया कि 42 विदेश यात्री राजस्थान के जयपुर घूमने के आए हुए हैं। सभी में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच होनी है। फोन विदेश मंत्रालय का होने का कारण अधीनस्थ अधिकारियों ने हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 7 बजे लग्जरी बस में सभी विदेशी यात्री जिम्स पहुंचे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया। लेकिन अधीनस्थों को जांच के लिए पर्याप्त किट नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद बगैर जांच के सभी विदेशियों को वहां से सीएमओ कार्यालय भेज दिया गया। विदेश यात्रियों का दल किस देश से आया है इसका पता नहीं चला है।

जयपुर में मिला था कोरोना से संक्रमित विदेशी दंपती

इटली का एक दंपती जयपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला था। जिम्स के सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने अनाधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है कि सभी यात्री जयपुर में काफी समय से घूम रहे हैं। इसलिए उनकी जांच कराने का फैसला लिया गया है।

9 संदिग्ध मरीजों की हुई जांच
शनिवार को जिम्स में कोरोना वायरस के 9 संदिग्धों की जांच के नमूने भरकर लैब भेज दिए गए। इन्हें मिलाकर जिम्स में अब तक जांच के लिए पहुंचे संदिग्ध मरीजों की संख्या 107 हो गई है।

सीएमओ ने किया जिम्स के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण
सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने शनिवार को जिम्स अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ के सामने किट की कमी होने की बात रखी। सीएमओ ने जल्द ही पर्याप्त संख्या में किट उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया।

विदेश मंत्रालय से फोन आने की जानकारी मिली थी। 42 विदेशी जांच कराने के लिए शनिवार शाम जिम्स पहुंचे थे। अस्पताल में पर्याप्त किट नहीं थी इसलिए सैंपल लिए बगैर सभी को सीएमओ कार्यालय भेज दिया गया है।
- बिग्रेडियर डॉ. राकेश गुप्ता, निदेशक, जिम्स

विदेश मंत्रालय ने 42 विदेशियों की जांच कराने को कहा है। किट नहीं होने के कारण सभी वापस चले आए हैं। किट की व्यवस्था कराई जाएगी। फिलहाल सभी विदेशियों को सेक्टर-31 के एक होटल में ठहराया गया हैं। रविवार सुबह 10 बजे जिम्स में सभी की जांच होगी।
- डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed