फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The following is an obscene act of female neighbor.

महिला का पीछा कर पड़ोसी करता है अश्लील हरकतें

Mon, 21 Sep 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 21 Sep 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
The following is an obscene act of female neighbor.

महिला के किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने पर पड़ोसी युवक उसे तंग करता है। पीड़िता के पति ने इसका विरोध किया तो मनचले ने उसे भी पीट दिया।

विज्ञापन


दबंग मनचले से तंग पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला के मुताबिक 5 सितंबर को वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी।
विज्ञापन


पड़ोसी विनोद ने उससे कुछ अश्लील बातें कीं। मजबूर होकर महिला काम छोड़ कर घर के अंदर आ गई। महिला मनचले पड़ोसी से बुरी तरह तंग आ चुकी है।

रोक लिया महिला का रास्ता

The following is an obscene act of female neighbor.

7 सितंबर की शाम महिला ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली तो फिर विनोद ने उसका रास्ता रोक लिया और अभद्रता से बात की।

इस दौरान महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया। उसने विरोध किया तो विनोद ने महिला के पति के साथ मार-पीट की। महिला का आरोप है कि वह जहां भी जाती है विनोद उसका पीछा करता है और गंदे इशारे करता है।

मामले की जांच कर रही महिला थाने की एएसआई राजबाला ने बताया कि आरोपी फरार है लेकिन जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed