यहां से चलेगी पहली मॉडल ट्रेन, पीएम खुद दे सकते हैं सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली मॉडल ट्रेन का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब इसे पटरी पर दौड़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दिल्ली के बीच चलाने की कवायद में रेलवे का पूरा महकमा जुटा हुआ है।
संभव है कि 22 जनवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इस ट्रेन को चलाने की घोषणा करें। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से रेलवे को इसके लिए अभी सूचित नहीं किया गया है।
भोपाल स्थित कोच रिहेब्लिटेशन वर्कशॉप (सीआरडब्ल्यूएस) में तैयार आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच को दिल्ली-बनारस के बीच चलाने की तैयारी है।
10 जनवरी को दिल्ली पहुंचा था रेक
पहले माना जा रहा था कि यह ट्रेन निजामुद्दीन-भोपाल के बीच चलेगी, लेकिन अब इसे मोदी के संसदीय क्षेत्र से चलाने की तैयारी है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी को यह तय हो जाएगा कि इस ट्रेन को किस स्टेशन से किस स्टेशन के बीच चलाना है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि वाराणसी में इसी दिन प्रधानमंत्री का एक कार्यक्रम है, लिहाजा प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को ये सौगात दे सकते हैं।
बता दें कि पिछले दिनों 10 जनवरी को मॉडल ट्रेन का रेक दिल्ली पहुंचा था, जिसके मुआयने के लिए खुद रेल मंत्री सुरेश प्रभु सफदरजंग स्टेशन पर पहुंचे थे।
प्रभु ने कुछ कमियों को दूर करने का निर्देश सीआरडब्ल्यूएस को दिया था। सीआरडब्ल्यूएस 31.5 करोड़ रुपये की लागत से 111 नए मॉडल कोच तैयार कर रहा है। इनमें से 24 कोच बनकर तैयार है, जिसमें एसी फर्स्ट से लेकर साधारण कोच तक शामिल है।