फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The dumper uncontrolled reflex, rider injured

अनियंत्रित होकर डंपर पलटा, सवार घायल

Mon, 30 Jan 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 30 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
The dumper uncontrolled reflex, rider injured
demo pic

तावडू-सोहना रोड़ पर डंपर खड़े टेलर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में डंपर में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित घायल के ब्यान पर पुलिस ने डंपर चालक के विरूद्व तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन



पीड़ित जाहिद पुत्र रूकमुदीन निवासी गांव सिलखो थाना तावडू ने बताया की गत 12 जनवरी को किसी काम से वह सोहना गया हुआ था। सुबह 6 बजे के करीब वापस घर आने के लिए वह सोहना चौक पर सवारी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन



पीड़ित ने बताया की उसी समय उसके गांव का डंपर चालक कयूम  पुत्र इबरा डंपर लेकर आया। जिसमे  वह बैठ कर उसके साथ घर आ रहा था। पीड़ित घायल का आरोप है की डंपर चालक तेज गति व लापरवाही से अपने वाहन को चला रहा था। चालक से कई बार गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा। मगर चालक ने वाहन की गति पर कंट्रोल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित ने बताया की तेज गति व  लापरवाही के चलते चालक ने गांव शिकारपुर मोड़ के निकट  पहुंचने पर एक खड़े  टेलर में टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर पलट गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नल्हड में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित के ब्यान पर पुलिस ने डंपर चालक के विरूद्व विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed