फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The don't have problem with Kejriwal's even-odd plan.

जजों को सम-विषम योजना से नहीं है दिक्कत

Mon, 07 Dec 2015 02:41 PM IST
रिपोर्ट/बीबीसी हिन्दी, नई दिल्ली
रिपोर्ट/बीबीसी हिन्दी, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Dec 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
The don't have problem with Kejriwal's even-odd plan.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के इस बयान का स्वागत किया है कि उन्हें दिल्ली में सम-विषम गाड़ियां चलाने की योजना पर कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन


रविवार को केजरीवाल ने कहा, "अगर सुप्रीम कोर्ट के जज कारपूलिंग करेंगे तो ये हजारों लोगों के लिए प्रेरणादायक होगा। लोग सोचेंगे कि अगर सुप्रीम के जज कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं।"
विज्ञापन


पिछले दिनों ही दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि राजधानी में एक दिन सम तो दूसरे दिन विषम नंबर की गाड़ियां चलेंगी.इस तरह नंबर के आख़िर में 1,3,5,7 और 9 विषम संख्या वाली गाड़ियां एक दिन चलेंगी, जबकि 0,2,4,6 और 8 सम संख्या वाली गाड़ियां दूसरे दिन चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए इस योजना को जरूरी बता रही है जबकि कई लोग इस योजना को अव्यवहारिक बता कर इसका विरोध कर रहे हैं।

चीफ जस्टिस ने कहा नहीं है कोई दिक्कत

The don't have problem with Kejriwal's even-odd plan.

केजरीवाल कह चुके हैं कि अगर इस योजना से ज्यादा दिक्कतें हुईं तो इसे वापस लिया जा सकता है। लेकिन भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने रविवार को अपने निवास पर कुछ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें सम-विषम नंबर की गाड़ियां चलाने से कोई दिक्कत नहीं है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "ये स्वागतयोग्य और ज़िम्मेदारीपूर्ण बयान है और जिस तरह दिल्ली के लोगों की पल-पल की सांस ज़हरीली हो रही है, उससे निपटने में इस बयान से काफी मदद मिलेगी।"

दूसरी तरफ इस योजना का विरोध भी जारी है। समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल कहते हैं कि दिल्ली में अभी इस तरह की चीजों को लागू करना बड़ी दूर की कौड़ी है।

उन्होंने कहा, "इससे गरीबों पर बोझ पड़ेगा। अमीर आदमी तो सम और विषम, दोनों नंबर की गाड़ी खरीद लेगा। लेकिन उस गरीब से पूछिए जो मोटरसाइकल पर चलता है, स्कूटर पर चलता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed