{"_id":"014c597fb1498d30b5d8706c915867ec","slug":"the-doctor-had-seven-years-of-marriage-sexual-exploitation-trick","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल तक डॉक्टर ने किया यौन शोषण!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल तक डॉक्टर ने किया यौन शोषण!
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Jun 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह सात साल तक लिव-इन में रही। उसने शादी करने को कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने कविनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला का आरोप है कि वर्ष 2007 में मां की बीमारी के इलाज के दौरान वह डॉक्टर के संपर्क में आई। दोनों प्यार हो गया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने उससे वादा किया कि वह पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी कर लेगा। इस बीच डॉक्टर का पत्नी से तलाक भी हो गया। वे पति-पत्नी की तरह साथ रहे। अब वह डॉक्टर से शादी करने को कह रही है तो डॉक्टर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन