फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh attacks Modi on his 25th birthday

Delhi NCR News: मोदी के 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
-आप सांसद ने नफरत, वोट चोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, 2047 के लक्ष्य पर भी साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने उन पर निशाना साधा है। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इन वर्षों में देश में नफरत की राजनीति, वोट चोरी, सरकारें गिराने-बनाने और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोगों को संरक्षण देने का काम हुआ। मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और बुधवार को सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे किए।



संजय सिंह ने प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य तक पहुंचने में अभी लंबा समय है और देश को मौजूदा समस्याओं से पहले निपटने की जरूरत है। उन्होंने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए सरकार पर गड्ढों वाली सड़कों, पेपर लीक, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन




आप नेता ने एमएसएमई और छोटे उद्योगों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में छोटे और कुटीर उद्योगों को नुकसान पहुंचा है। अग्निवीर योजना को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की और दावा किया कि इससे सेना की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संजय सिंह ने प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को मौजूदा समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री ने बुधवार को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि देश इस लक्ष्य को हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed