फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Message of service spread across Delhi's seven Lok Sabha constituencies through the 'Seva Jyoti Yatra'

Delhi NCR News: सेवा ज्योति यात्रा से दिल्ली की सातों लोकसभा क्षेत्रों में सेवा का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
- मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का देशव्यापी अभियान, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा और विकसित भारत का संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को दिल्ली में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के सांसदों और प्रमुख नेताओं को मशाल सौंपकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, सह प्रभारी दर्शना जरदोश और संगठन महामंत्री पवन राणा समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए ‘सेवा ही संगठन’, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

मशाल सौंपे जाने के बाद यात्रा को दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। चांदनी चौक में रेखा गुप्ता, प्रवीण खंडेलवाल और विष्णु मित्तल ने यात्रा को आगे बढ़ाया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी और मंत्री कपिल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, नई दिल्ली में सांसद बांसुरी स्वराज और विनय सहस्रबुद्धे, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, पश्चिमी दिल्ली में मंत्री आशीष सूद और दक्षिणी दिल्ली में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी व मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मशाल संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य संगठनात्मक मंडलों के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ते हुए सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा कार्यकर्ताओं को सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed