{"_id":"6ac65b1c23e41a550a083900","slug":"agreement-between-aiims-and-railway-institute-on-medical-education-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158231-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स और रेलवे संस्थान के बीच चिकित्सा शिक्षा को लेकर समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स और रेलवे संस्थान के बीच चिकित्सा शिक्षा को लेकर समझौता
विज्ञापन
प्रशिक्षण, कौशल विकास और आधुनिक चिकित्सा तकनीक के आदान-प्रदान पर साथ काम करेंगे दोनों संस्थान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए एम्स नई दिल्ली, भारतीय रेलवे स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (आईआरपीजीआईएमएसआर) और संबद्ध उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल के बीच समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों ने बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
समझौते के तहत चिकित्सा प्रशिक्षण, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक के आदान-प्रदान पर मिलकर काम किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, इसका उद्देश्य दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है।
इसके तहत चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मचारियों को तकनीकी कौशल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ एक-दूसरे के अनुभव और ज्ञान को साझा करेंगे, जिससे चिकित्सा विद्यार्थियों और चिकित्सकों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाया जा सकेगा। साथ ही आधुनिक उपचार पद्धतियों और चिकित्सा तकनीकों से जुड़ी जानकारी के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे के मुताबिक, साझेदारी से संसाधनों के साझा और बेहतर उपयोग के साथ रेलवे अस्पतालों में उपचार सुविधाओं को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।