{"_id":"5f07b6f78ebc3e63a145ba4c","slug":"the-device-will-tell-whether-you-are-adopting-social-distancing-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइस बताएगी आप सोशल डिस्टेंसिंग अपना रहे हैं या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइस बताएगी आप सोशल डिस्टेंसिंग अपना रहे हैं या नहीं
Fri, 10 Jul 2020 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
सोशल डिसटेंसिंग
- फोटो : pti
कोरोना काल में रेलवे इंजीनियर भी तरह-तरह के डिवाइस बना रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए मेडिकल उपकरण और कोविड केयर कोच की व्यवस्था के साथ अब सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी एक नई डिवाइस बनाई है।
विज्ञापन
दक्षिणी रेलवे के सिग्नलिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के इंजीनियर ने लोगों को एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी बनाने को लगातार याद दिलाए रखने के लिए डिवाइस बनाई है।
विज्ञापन
यह डिवाइस इतनी छोटी है कि जेब में आसानी से आ सकती है। कलाई घड़ी के साथ भी इसे रखा जा सकता है और वजन भी 30 ग्राम से ज्यादा नहीं है। इसे रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
डिवाइस को पहनने पर यदि कोई आपके करीब आएगा तो ध्वनि अलार्म से चेतावनी मिलेगी। इस तरह यह डिवाइस सामाजिक दूरी रखने को प्रेरित करेगी। मोबाइल की तरह चार्ज होने वाली यह डिवाइस 12 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है।