फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Delhi Metro interrupted on Wednesday, Noida suffers

दिल्ली में हुई दिक्कत तो नोएडा में आई आफत

Thu, 08 May 2014 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 08 May 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
The Delhi Metro interrupted on Wednesday, Noida suffers

द्वारका नोएडा रूट पर इंद्रप्रस्थ के पास बुधवार को मेट्रो की ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद मेट्रो के पहियों पर ब्रेक लग गया।

विज्ञापन


दिल्ली में आई इस आफत से नोएडा में भी लोग परेशान हुए। ट्रेन नहीं आने से भीड़ बढ़ने लगी, जिसके बाद सुरक्षा बलों को प्लेटफार्म पर तैनात किया गया।

देर होने पर काफी यात्री वापस लौटने लगे और ऑटो की समस्या भी खड़ी हो गई। स्टेशन पर ट्रेनें 15-20 मिनट रुक-रुककर आगे बढ़ीं।

तैनात करने पड़े सुरक्षा बल

The Delhi Metro interrupted on Wednesday, Noida suffers

इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर आई खराबी से नोएडा की तमाम सड़कों पर जाम का आलम हो गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे के आसपास लाइन में खराबी आई, जिसका असर सिटी सेंटर तक नजर आया।

शाम को सिटी सेंटर, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर 18, सेक्टर 16 और सेक्टर 15 के मेट्रो स्टेशन पर धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी।

बीस मिनट से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी मेट्रो नहीं आई, जिसके बाद यात्रियों ने पूछताछ शुरू की। भीड़ की वजह से सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए और सूचनाएं प्रसारित होने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मेट्रो स्टेशन पर तो शटर डाउन

The Delhi Metro interrupted on Wednesday, Noida suffers

इधर, मेट्रो के बारे में अफसर भी सही सूचना नहीं दे रहे थे, जिसके कारण यात्री असमंजस में रहे। इस खराबी के बाद मेट्रो पूरी तरह से ठप हो गई। हालांकि, बाद में ट्रेन को चलाया गया, लेकिन एक-एक स्टेशन पर इन्हें 15 से 20 मिनट तक रोकना पड़ा।

मेट्रो में आई खराबी के कारण करीब तीन घंटे तक यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई ये परेशानी रात आठ बजे तक जारी रही।

आठ बजे के बाद मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति सामान्य होने की जानकारी प्रसारित की गई। इसके बाद करीब सवा आठ बजे से ट्रेन फिर से अपने समय से चलने लगी।

विज्ञापन

समाचार अपार्टमेंट से नोएडा तक थमी रफ्तार

The Delhi Metro interrupted on Wednesday, Noida suffers

मयूर विहार के समाचार अपार्टमेंट से लेकर नोएडा तक सड़कों पर रफ्तार थम सी गई। मेट्रो खराब होने की वजह से सड़कों पर यात्रियों का हुजूम उतर आया, जिसकी वजह से दिक्कत काफी ज्यादा बढ़ गई।

लोगों ने वसुंधरा एक्सटेंशन की ओर शर्टकट मारा, जिससे हिंडन नहर के आसपास भी जाम के हालात बन गए। मेट्रो में खराबी की वजह से ऑटो और टेंपो वालों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया।

थोड़ी दूर जाने का किराया भी पचास रुपये से कम नहीं मांगा जा रहा था। उधर, दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लिफ्ट मांगते नजर आए। अक्षरधाम, मयूर विहार, अशोक नगर स्टेशन के नीचे यही मंजर दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed