कार की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने पुलिस पर उतारा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में रफ़्तार के कहर ने एक शख्स की जान ले ली। घटना रविवार रात 9:30 बजे की है। जहां तेज रफ़्तार मर्सिडीज ने एक बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार मोनू सिंह की मोके पर ही मौत हो गई। मोनू 24 साल का था और मंडावली का रहने वाला था। मोनू प्लंबर का काम करता था।
रविवार शाम को वह शकरपुर से अपने घर की तरफ लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ। स्थानीय लोगो की माने तो सफ़ेद रंग की मर्सिडीज़ कार इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गई।
लोगों ने पुलिस की बाइक में लगाई आग
वहीं मौके पर पहुची पुलिस की स्थानीय लोगो से भी झड़प हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगो के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया और गुस्से में लोगों ने पुलिस की बाइक को ही आग लगा दी।
वही मृतक के परिवार वाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मृतक के पिता के मुताबिक उनका बेटा महज 24 साल का ही था, उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी।
परिजनों ने मांग की है कि उन्हें अब न्याय मिले। पुलिस के मुताबिक मर्सिडीज़ का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरु की जा चुकी है।