{"_id":"58e26c764f1c1bdc315b40c9","slug":"the-death-of-hiv-sufferers-in-dasna-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"डासना जेल में एचआईवी पीड़ित बंदी की मौत, भाई ने कहा-गलती से उठा लाई थी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डासना जेल में एचआईवी पीड़ित बंदी की मौत, भाई ने कहा-गलती से उठा लाई थी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Dasna jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना जेल में करीब एक महीने से बंद 24 साल के एक बंदी की मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक एचआईवी और टीबी से पीड़ित बंदी 22 मार्च से जेल अस्पताल में भर्ती था और रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे एमएमजी भेजा गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, परिजनों ने पुलिस पर उसे झूठे मामले में जेल भेजने और जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने आर्म्स एक्ट में बीते 6 मार्च को जेल भेजा था।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि 22 मार्च को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लैब टेस्ट में उसे टीबी और एचआईवी पाजिटिव की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
रविवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, मृतक बंदी के भाई का कहना है कि एक फोन कॉल पर पुलिस ने गलती से उसके भाई को उठा लिया था।
शिकायतकर्ता के मना करने के बावजूद पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में जबरन जेल भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 मार्च से वह बीमार था तो जेल प्रशासन ने उन्हें क्यों नहीं बताया। रविवार सुबह फोन कर बताया गया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है।
उसका भाई तड़पता रहा, लेकिन डॉक्टरों ने कहने के बावजूद उसे प्राइवेट अस्पताल में रेफर नहीं किया। जेल प्रशासन ने रेफर करने के दस्तावेज ही तैयार नहीं किए थे। यही नहीं पोस्टमार्टम कराने के लिए भी वह कभी घंटाघर कोतवाली तो कभी मसूरी थाने के चक्कर लगाते रहे। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें दिया गया।