शादी को 8 घंटे भी नहीं बीते थे कि पति का उठा जनाजा, सुहागरात में ली थी आखिरी सेल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पुन्हाना में शादी के आठ घंटे बाद एक व्यक्ति को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन ने उसी दिन एक सेल्फी भी ली थी जो उसकी आखिरी सेल्फी साबित हुई।
शादी के आठ घंटे बाद ही दूल्हे शाहिद की करंट लगने से मौत हो गई। मौत से गांव में ही नहीं बल्कि इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। दूल्हे की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
फिलहाल परिजनों ने इसे कुदरत का फैसला मानते हुए उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतक गांव बादली के सरपंच जावेद का भतीजा था। वह बीटेक करने के बाद दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था।
उसे क्या पता था कि ये उनकी आखिरी सेल्फी होगी
पुन्हाना खंड के गांव बादली निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र सहूद खान की शादी नूंह की रहने वाली जमशीदा के साथ 26 फरवरी को हुई थी। दिन में शादी समारोह होने के कारण मोहम्मद शाहिद दुल्हन को लेकर अपने घर शाम करीब 9 बजे पहुंच गया था। शाहिद ने रात में अपनी पत्नी के साथ सेल्फी भी ली।
लेकिन उसे क्या पता था कि ये उनकी आखिरी सेल्फी होगी। शाहिद सोमवार सबह करीब 5 बजे नहाने के लिये उठा। उसने गर्म पानी करने के लिए बिजली की रॉड को जैसे ही बिजली के स्विच में लगाया तो अचानक उसमें करंट आ गया। शाहिद को करंट लगने के कारण झटका लगा कि वह बेहोश हो गया।
मृतक के चाचा एवं गांव बादली के सरपंच जावेद का कहना है कि दुल्हन की चीख पुकार सुनकर सभी लोग दुल्हन के कमरे की तरफ दौडे़। कमरे में जाकर देखा तो शाहिद जमीन पर पड़ा था। परिवार के सदस्य शाहिद को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन शाहिद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।