{"_id":"32692c9110963487916c0b1888eea81e","slug":"the-court-will-strike-at-20-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिसंबर तक कचहरी में रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिसंबर तक कचहरी में रहेगी हड़ताल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों की हड़ताल 20 दिसंबर तक जारी रहेगी। सोमवार को पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने मेरठ में बैठक के बाद यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रत्येक जिले में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किए जाने और प्रधानमंत्री को ईमेल-एसएमएस भेजने की बात भी कही है। अब 20 दिसंबर को मुजफ्फरनगर की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ही गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित और सचिव योगेंद्र कौशिक के नेतृत्व अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचा। बार अध्यक्ष ने बताया कि मेरठ में 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
अब अगले साल ही ‘न्याय’ की उम्मीद
हड़ताल के चलते अब अगले साल ही न्यायिक कार्य शुरू होने क ी उम्मीद है। दरअसल 25 दिसंबर से कोर्ट में विंटर वेकेशन शुरू होने जा रहे हैं, जोकि 31 दिसंबर तक रहेगा। जनवरी में बार एसोसिएशन के लिए चुनाव प्रक्रिया चलने से भी न्यायिक कार्य पर असर पडे़गा।
आज से फिर वाणिज्य कर विभाग में ताला बंदी
बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता मंगलवार सुबह वाणिज्य कर विभाग के मेन गेट पर ताला लगाएंगे। साथ ही विभाग में जाने वाले सभी रास्ते को बंद किया जाएगा। सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑल टैक्स बार एसोसिएशन की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया।
फुटबा के मीडिया प्रभारी जावेद खान सैफ ने बताया कि 20 दिसंबर तक वकील विभाग के मेन गेट और अन्य गेटाें पर ताला बंद करके धरने पर बैठेंगे। बैठक में वाईके शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, डीके गोयल, प्रदीप चौधरी, अमित शर्मा, अरविंद गौतम आदि उपस्थित थे।